होम / विचार मंच / NDTV इंडिया में चल रही छंटनी के पीछे हैं ‘डॉन’ और उसका दत्तक पुत्र...

NDTV इंडिया में चल रही छंटनी के पीछे हैं ‘डॉन’ और उसका दत्तक पुत्र...

नदीम अहमद काज़मी मेरे मित्र नहीं, भाई ही हैं। भाई भी सगे जैसे...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

अभिरंजन कुमार

वरिष्ठ पत्रकार

नदीम अहमद काज़मी मेरे मित्र नहीं, भाई ही हैं। भाई भी सगे जैसे। दो दिन पहले उन्हीं से बात करके जानकारी मिली कि उन्हें एनडीटीवी से निकाल दिया गया है। करीब 20 साल से वहां काम कर रहे थे। संस्थान को परिवार समझते थे और ख़ुद भी काफी वफादार समझे जाते थे। एनडीटीवी पर कथित सरकारी हमले की कुछ घटनाओं के बाद संस्थान और मालिकान के पक्ष में सर्वाधिक मुखर वही थे।

यहां तक कि एनडीटीवी की एजेंडा पत्रकारिता के बचाव में नदीम भाई अक्सर हम भाइयों से भी लोहा लेने को उठ खड़े हो जाते थे। उनके बारे में मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि जितना उन्होंने एनडीटीवी से लिया, उससे अधिक एनडीटीवी को वापस भी दिया। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एनडीटीवी को स्थापित करने वाले और अपने पीछे-पीछे तमाम धुरंधर पत्रकारों को ले जाने वाले वही हैं।

लेकिन उनके साथ संस्थान ने जो बर्ताव किया, उसके बारे में जानकर मेरे सामने अनेकशः फिल्मी डॉनों की तस्वीरें घूम जा रही हैं, जो ज़रा-सी बात पर अपने सालों पुराने वफादार को एक पल की भी देर किये बिना गोली चलाकर ढेर कर देते हैं। न जाने नदीम भाई की कौन-सी बात डॉन को चुभ गई! यह या तो डॉन जाने या फिर स्वयं नदीम भाई।

वैसे एनडीटीवी इंडिया के कई साथी बताते हैं कि संस्थान में डॉन दो ही लोगों को पसंद करता है- या तो जिसका बंगाली कनेक्शन हो या जो जाति और धर्म से अंग्रेज़ हो। तीसरे वही लोग वहां टिके रह सकते थे- जिन्होंने या तो उस बंगाली लॉबी या फिर अंग्रेज़ों की फ़ौज को साध लिया हो, लेकिन यह साधना भी इतनी आसान और सबसे संभव कहां? जिस दिन साधना में ज़रा-सी चूक हुई, गोली चल गई- धांय।

बताया जाता है कि पिछले कई साल से एनडीटीवी इंडिया के फैसले स्वयं डॉन नहीं, बल्कि उनके एक दत्तक पुत्र किया करते हैं। कौन जाने, नदीम भाई पर गोली डॉन के इशारे पर चली, या फिर दत्तक पुत्र ने ही किसी खुन्नस में आकर उन्हें ढेर कर दिया। न जाने इस दत्तक पुत्र में ऐसा क्या है कि डॉन ने उसे चमकाने के लिए एक-एक कर अपने सारे काबिल और वफादार साथियों की बलि दे दी या स्वीकार कर ली।

आज एनडीटीवी इंडिया बौनों की फौज बनकर रह गया है। विचारधारा के नाम पर इस संस्थान ने पत्रकारिता से ऐसा बर्ताव किया है, कि अब हम लोगों को भी मुंह चुराना पड़ता है, जब लोग कहते हैं कि आपने भी तो एनडीटीवी में काम किया है। अपनी स्क्रीन काली करते-करते इस चैनल ने अपना मुंह ही काला कर लिया है। वहां अब सिर्फ़ दत्तक पुत्र का ही चेहरा सफेदी में पुता हुआ दिखाई देता है।

बहरहाल, मोगेम्बो आज शायद बहुत खुश होगा। नदीम भाई, मोगेम्बो से लड़ने वाली घड़ी तो हमारे पास नहीं, लेकिन हम आपके साथ हैं। शुक्रिया और शुभकामनाएं


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

2 days ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

3 days ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

3 days ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

3 days ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

5 days ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

6 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

11 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

11 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

6 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

11 hours ago