होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: जब शिखर पर विराजे चैनलों का ये हाल है तो भरोसा कौन करेगा?

मिस्टर मीडिया: जब शिखर पर विराजे चैनलों का ये हाल है तो भरोसा कौन करेगा?

सावधान! समय आ पहुंचा है। वक़्त की बारूद के ढेर पर बैठ चुके हैं...

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल
वरिष्ठ पत्रकार।।

जी हां! मुझे पता है, शीशा टूटेगा/लेकिन पत्थर सा सन्नाटा टूटेगा/बाहर वाले आज़ादी के क़ैदी हैं/भीतर से ही ये दरवाज़ा टूटेगा/

सावधान! समय आ पहुंचा है। वक़्त की बारूद के ढेर पर बैठ चुके हैं हम। वर्षों में अर्जित साख की संपत्ति लुटने में देर नहीं लगती। उसे कमाने में देर लगती है। मीडिया के सारे अवतारों के लिए गंभीर चेतावनी है। प्रिंट हो या टेलिविज़न, रेडियो हो या अख़बार। सोशल मीडिया हो अथवा सामूहिक जनसंचार। हर रूप में अपना चेहरा बदरंग होते देख रहे हैं। काम के स्तर पर जैसा व्यवहार कर रहे हैं, उससे नहीं लगता कि हमें ख़तरे का अहसास भी है। रॉयटर्स, पीटीआई, हिन्दू, क्विंट और इंडियन एक्सप्रेस के साझा सर्वे की ताज़ा रिपोर्ट नींद उड़ाने वाली है। मीडिया के ये पांच घराने साख के शिखर पर हैं। इनके किसी भी सर्वेक्षण को हल्के-फुल्के ढंग से नहीं लिया जा सकता। इस सर्वेक्षण का सार यह है कि नौजवानों का हमारे सर्वाधिक प्रतिष्ठित माध्यमों पर भरोसा घटता जा रहा है। यदि यह सच है तो फिर आने वाले दिन खतरे की घंटी बजा रहे हैं।

चंद रोज़ पहले एक चैनल के एक स्ट्रिंगर से बात हुई। स्ट्रिंगर का नाम और चैनल का खुलासा करना इस मंच पर उचित न होगा। उससे कहा गया कि लोकसभा चुनाव में अलग-अलग मतदाताओं की पंचायतें लगाकर उसमें राजनीतिक दलों और नेताओं के बारे में राय पूछिए।स्ट्रिंगर ने करके भेज दिया। आम तौर पर स्थानीय स्तर पर किसी भी समाज में सर्वसम्मति कभी नहीं बनती। इन पंचायतों में सभी तरह की राय प्रकट की गई। स्ट्रिंगर ने रिकॉर्डिंग भेज दी। जब इन पंचायतों का प्रसारण हुआ तो उस पत्रकार को बेहद झटका लगा। उसके शब्दों में, ‘मेरी यहां छवि निष्पक्ष पत्रकार की है। मेरे बुलावे पर समाज के सभी वर्गों के लोग आए। जब प्रसारण हुआ तो देखकर धक्क रह गया। उसमें से अधिकांश मतदाताओं की राय हटा दी गई थी और सिर्फ एक ही दल के गीत गाए गए थे। अन्य सुरों को प्रसारण में स्थान नहीं मिला था। मैंने आपत्ति दर्ज़ कराई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इससे मेरी सामाजिक स्थिति अत्यंत खराब हो गई। शहर के ज़्यादातर घरों में लोगों ने उस चैनल को देखना छोड़ दिया। उन्हें लगा कि यह एक ही दल का प्रवक्ता बन कर रह गया है।‘ जब शिखर पर विराजे चैनलों का यह हाल हो तो भरोसा कौन करेगा? विडंबना यह कि उस शहर में नुकसान किसका हुआ? सैकड़ों घरों में लोगों ने उसका बायकॉट कर दिया।

मेरे पास कल फेसबुक पर एक मित्र ने एक विदेशी कार्टूनिस्ट का एक कार्टून भेजा। मैं यह देख कर दंग रह गया। यह शर्मनाक और अपमानजनक था। इतना गंदा कि मैं उसे शेयर भी नहीं कर सकता। एक शिखर नेता मादा की शक़्ल में लेटे हुए हैं और अनेक चैनलों के लोग उससे फीडिंग लेते दिखाई दे रहे हैं। विदेशों में इस तरह की कार्टून कला पर किसी को शायद बुरा नहीं लगता होगा, लेकिन भारत का परंपरागत समाज इसे देखने और मंज़ूर करने के लिए अभी तैयार नहीं हुआ है। यह इस बात का सबूत है कि हिन्दुस्तान के मीडिया की छवि इससे गंदी कभी नहीं रही। हम अपने घर में अपना धुंधलाया चेहरा तो स्वीकार कर सकते हैं, लेकिन परदेस में कीचड़ उछलेगा तो यह ठीक नहीं होगा। भारत के मीडिया की अभी अंतर्राष्ट्रीय छवि अच्छी है। कृपया इस पर दाग़ लगने से बचाइए।

इसी तरह भारत ने उपग्रह को नष्ट करने की तकनीक हासिल की। यक़ीनन हमारे लिए गर्व की बात है। मगर मीडिया के अनेक रूपों में इसे जिस तरह पेश किया गया, वह हमारे सोचने-समझने और विश्लेषण करने की क्षमता पर अनेक सवाल खड़े करता है। विज्ञान के एक जटिल और संवेदनशील विषय को भी हमने सतही और राजनीतिक कवरेज से जोड़कर पेश किया। दर्शक या पाठक की एक समग्र कवरेज की भूख शांत नहीं हुई। दूसरी तरफ़ बीबीसी जैसे संस्थान ने बहुत अच्छी कवरेज की। विश्लेषण में अगर नीयत निष्पक्ष और सकारात्मक होती है तो उस पर कोई उंगली नहीं उठाता, पर जब राष्ट्रहित के मुद्दे का सियासी फ़ायदा उठाने की मंशा हो और पत्रकारिता उसका उपकरण बन जाए तो इसे जायज़ नहीं कहा जा सकता। इस पर ध्यान देना होगा मिस्टर मीडिया!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

यह भी पढ़ें: जंग कवरेज़ के कुछ मानक भी तय कर लीजिए मिस्टर मीडिया

यह भी पढ़ेंः मिस्टर मीडिया: हम अभी जंग लड़ जीती बाज़ी नहीं हारना चाहते, यह बात मीडिया के मंच पर कहां आई?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: एक सदी में कमाए प्रसारण के संस्कार कहां गए?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडियाः धंधा तो है पर क्या वाकई गन्दा है?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: ख़ामोश! पेड न्यूज़ का सिलसिला जारी है

 


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया मीडिया कवरेज
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

5 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

5 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

5 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago