होम / विचार मंच / सब इंतज़ार में हैं...देखते हैं सरकार किस चैनल की बनती है!

सब इंतज़ार में हैं...देखते हैं सरकार किस चैनल की बनती है!

घर से बाहर निकल के तो चुनाव वाला फील आ नहीं रहा। हां, चैनलों पर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रमिला दीक्षित
वरिष्ठ पत्रकार।।

घर से बाहर निकल के तो चुनाव वाला फील आ नहीं रहा। हां, चैनलों पर चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। मोर्चे बांट भी लिए गए हैं और साध भी लिए गए हैं। एक राज्य में रैली करके आप जितनी जनता को संबोधित कर सकते हैं, उससे बड़ा प्लेटफॉर्म तो चैनल हैं ही!

अगर मुझे ठीक से याद है तो परसाईं जी के एक व्यंग्य में कहा गया है-इंटरव्यू दो तरह के होते हैं, एक जब नौकरी को आवेदक की ज़रूरत हो, दूसरा जब खास आवेदक को नौकरी की ज़रूरत हो। तो कोई चैनल अपनी-अपनी कैटेगरी के हिसाब से नेताओं को चेकोस्लोवाकिया की स्पैलिंग पूछकर नेस्तनाबूद कर दे रहे थे तो कोई नाश्ते में क्या पसंद है, पूछकर गदगद हुए जा रहा था।

देश, मुल्क, वतन, राष्ट्र, भारत अब इन शब्दों पर चैनलों की होड़ है और ख़बरों के व्यापार में, बाज़ार में लगभग सबको डपटता हुआ, जब एक 'दूध का धुला चैनल' आया तो वो भी मोदी मोह या टीआरपी मोह को न त्याग सका। ये अलग बात है कि इसी चैनल ने प्रोमो में मीडिया को लेकर जितने भी बुरे भाव या चेहरे दिखाए, सुनते हैं कि टीवी की दुनिया में उन सब हरकतों के प्रणेता, उसके सूत्रधार, इस चैनल के चलाने वाले लोग ही रहे हैं। ख़ैर, जब केजरीवाल राजनीति को बुरा बताकर,राजनीति में आकर, राजनीति कर सकते हैं तो चैनल भी क्यूं नहीं बाक़ी चैनलों को बुरा बताकर, नया चैनल लाकर, ख़बरों का कारोबार कर सकते?

कांग्रेस के मैनीफैस्टो को ‘रिपब्लिक भारत’ ने बिना निष्कर्ष खुलकर कांग्रेस का एक और झूठ घोषित कर दिया। ‘रिपब्लिक भारत’ ने मैनीफैस्टो को झूठ बताया तो ‘ज़ी न्यूज’ ने दो-एक से लीड लेते हुए इसे पाकिस्तान का घोषणा पत्र करार दिया। क्योंकि भारत मां के इन दो सपूत चैनलों में होड़ है खुद को मां का सबसे राष्ट्रवादी बेटा साबित करने की।

‘एनडीटीवी’ की ख़ास बात ये है कि जब न्यूज़ चैनल देखकर आपको लगने लगता है कि दुनिया दो फाड़ हो चुकी है, अब पतन निश्चित है। या तो युद्ध होगा या आत्मसमर्पण, तब ‘एनडीटीवी’ देखकर आपको समझ आता है दुनिया एक सतत गति से ही चल रही है। होने दो हो हल्ला, किसी भी मसले को लेकर ज्यादा  भावुक होने की ज़रूरत नहीं है, रात नौ बजे के प्राइम टाइम से पहले।

नेता चैनल पर चीख-चीखकर कह रहे हैं, जनता मन बना चुकी है, लेकिन अलग-अलग चैनल आए दिन अलग-अलग ओपिनियन पोल भी दिखा रहे हैं। शिखर,  मुखर,  प्रखर, जबर सम्मेलनों की बाढ़ आई है। जनता ओपिनियन पोल से कन्फ्यूज है, कहां जाना है?  नेता सम्मेलनों से कन्फ्यूज़ हैं, कहां जाना है?

‘इंडिया टीवी’ पर रजत शर्मा ने मोर्चा संभाल रखा है तो ‘ज़ी’ पर सुधीर चौधरी अपनी फौज के साथ खुद डटे हुए हैं। ‘जी’ और ‘इंडिया टीवी’ सबको घर में लाओ के सिद्धांत पर चल रहे हैं तो ‘आजतक’ कह रहा है चुनाव हैं, खुद ही दसों दिशाओं में बिखर जाओ। ‘आजतक’ का हर एंकर उत्तराखंड से अहमदाबाद तक सड़कों पर उतरा हुआ है। हालांकि, नए चैनलों के नए आइडियाज़ नए ज़ोश के मुकाबले ‘आजतक’ अपने ठेठ खबरिया अंदाज़ पर टिका है, लेकिन परिवर्तन संसार का नियम ही नहीं, समय की दरकार भी होता है। ‘आजतक’ की ये ढर्रे वाली कवरेज कभी कभी उकताती है।

तेजी से आगे बढ़ रहा ‘रिपब्लिक भारत’ कहता है कि चुनाव का नंबर वन चैनल रिपब्लिक भारत .तो ‘ज़ी’ इस एक गोली पर दस तोपें दागता है। 2019 चुनाव मतलब ज़ी न्यूज़, क्योंकि हम देश के लिए एजेंडा चलाते हैं, क्योंकि हम देश के लिए पक्षपात करते हैं, क्योंकि हम सोच राष्ट्रीय रखते हैं आदि आदि...

तू डाल डाल, मैं पात पात वाली इस लड़ाई में वो रैलियों वाला स्लोगन बड़ा याद आता है ‘जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश में राज करेगा’। यकीन मानिए, लोग भी कभी-कभी नेताओं की बहस से ज्यादा मज़े चैनलों के इस आपसी दंगल के लेते हैं। और वो भी इंतज़ार में हैं...। देखते हैं सरकार किस चैनल की बनती है!

(ये लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स प्रमिला दीक्षित चुनाव 2019
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago