होम / विचार मंच / पूरन डावर ने बताया, क्यों किया गया इस टाइमिंग पर एंटी सैटेलाइट परीक्षण

पूरन डावर ने बताया, क्यों किया गया इस टाइमिंग पर एंटी सैटेलाइट परीक्षण

विपक्षी दल चिल्लाते नहीं थकते कि सेना के कार्य का सरकार क्रेडिट क्यों...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पूरन डावर
प्रखर चिंतक एवं विश्लेषक।।

विपक्षी दल चिल्लाते नहीं थकते कि सेना के कार्य का सरकार क्रेडिट क्यों लेती है। जब बॉर्डर पर या आतंकियों द्वारा कोई घटना होती है तो विपक्ष सेना पर चिल्लाता है, आईजी एनआईए पर या सरकार पर। जब चिल्लाता सरकार पर है, कार्यवाही की अपेक्षा जनता सरकार से करती है तो क्रेडिट किसे मिलना चाहिये?

जब क्षमता की बात होती है तो कांग्रेस कहती है यह तो पहले भी थी। समस्या तो यही है, शक्ति पहले भी थी तो प्रयोग क्यों नहीं होती थी। हमारे पास एटम बम था, लेकिन परीक्षण का साहस किसने दिखाया, विश्व को भारत की शक्ति कब पता लगी, विश्व के प्रतिबंधों की परवाह न करते हए उन सारे झटकों से उबारने वाली सरकार को क्रेडिट क्यों नहीं मिलेगा?

हमारी डिफेंस के पास सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की क्षमता थी, लेकिन जिसने उपयोग करने का साहस किया उस सरकार को क्रेडिट क्यों नहीं।

एंटी सैटेलाइट परीक्षण सही समय पर कर पाक और विश्व को अहसास कराना आवश्यक था कि भारत को कमज़ोर न समझें या चुनाव के दौरान पाकिस्तान कोई जुर्रत न कर सके। विपक्ष जाने-अनजाने अपने विरोधों से या हारने के डर से बौखलाहट में पाकिस्तान और चीन दोनों को लाभ पहुंचा रहा है। 1971 का क्रेडिट तो इंदिराजी को मिलना चाहिये, तो आज का मोदी को क्यों नहीं मिलना चाहिये? जो शक्ति के साथ साथ कूटनीति से अर्जित किया जा रहा है।


टैग्स पूरन डावर ऱाजनीति
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago