होम / विचार मंच / एन वक्त पर बीजेपी का चलेगा ये कार्ड...

एन वक्त पर बीजेपी का चलेगा ये कार्ड...

भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

अंजना पाराशर ।। 

मेरे पास मोदी है

भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रैंड वैल्यू ही उनके लिए राज्यों और लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पूंजी होगी। बाकी मुद्दों पर समय, स्थान और परिस्थितियों के मुताबिक भाजपा हवा देगी। मेरे पास मां है कि तर्ज पर  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एलान कर दिया है कि मेरे पास मोदी हैं। 

दरअसल भाजपा को लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा अभी भी सब पर भारी है। उनकी छवि पर कोई दाग नही है। कांग्रेस का राफेल बाण बहुत कारगर नही रहा है। भाजपा को दलित व पिछड़ों के लिए किये गए कानूनी उपाय से इन वर्गों का साथ मिलने का भरोसा  और सवर्णों के पास विकल्पहीनता का विश्वास है। इन सबसे ऊपर हिन्दुत्व का कार्ड एन वक्त पर चलेगा ही। लेकिन भाजपा को पता है कि चुनाव हवा का होता है इसलिए हवा खराब न हो। मोदी नाम का सहारा लेकर पहले राज्यों का चुनाव जीतने के लिए पार्टी पूरा जोर लगाएगी। 

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना चुनाव को भी पार्टी ने पूरी गंभीरता से लड़ने की रणनीति बनाई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी भरोसेमंद टीम इन चुनावों की व्यूह रचना और निगरानी कर रही है।। भाजपा को लगता है कि अगर विधानसभा चुनावों में दांव निशाने पर नही लगा तो लोकसभा के लिए माहौल बिगड़ सकता है। फिर ब्रैंड वैल्यू की चुनौती भी कई गुना बढ़ जाएगी। 

भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव के लिहाज से स्थिति तो बेहतर कही जा सकती है। उनके कार्यक्रम और सक्रियता के मुकाबले विपक्ष की रणनीति काफी पीछे है। मोदी के लोकप्रिय चेहरे का मुकाबला कौन करेगा ये तय नहीं है और शायद चुनाव तक तय भी नही होगा।  

लेकिन विधानसभा की स्थिति अलग है। राजस्थान में कांग्रेस को जबरदस्त एन्टी इनकंबेंसी का भरोसा है। मध्यप्रदेश में सवर्ण वर्ग जिस तरह से अपनी नाराजगी सड़क पर निकलकर दिखा रहा है उसका सबसे ज्यादा सामना शिवराज सरकार को ही करना है। छतीसगढ़ में भी रमन नाम केवलम की स्थिति नही है, बल्कि रिपोर्ट्स है कि लड़ाई वहां भी काफी दिलचस्प है। 

ऐसे में भाजपा को मोदी ब्रैंड कितना आगे ले जा पाएगा ये कह पाना मुश्किल है। हां ये जरूर है कि भाजपा की चुनौती का मतलब ये नही है कि कांग्रेस के पक्ष में कोई लहर चल रही है। दरअसल सरकार के कई फैसलों से नाराज लोग किसी विकल्प को वोट देना पसंद करेंगे और जहां भाजपा और कांग्रेस ही प्रमुख दल हैं, कांग्रेस स्वाभाविक विकल्प बनने का दावा कर सकती है। दरअसल, कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस बदलाव के दौर से गुजर रही है। नए लोग अभी जमे नही है, पुराने नेताओ की गुटबाजी बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस के पास कोई चमत्कार करने वाला चेहरा नही है। उनका सारा दारोमदार भाजपा सरकार की नाकामयाबी पर टिकी है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि लड़ाई क्या रूप लेती है। 

तेलंगाना के चुनाव भी शायद ही एकतरफा हो। अतिआत्मविश्वास से लबरेज मुख्यमंत्री के.सी.आर ने विधानसभा आठ महीने पहले जरूर भंग कर दी लेकिन कई बार सत्ता की चकाचौंध में आसपास की तस्वीर ही सच नही होती। श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने ऐसा ही जोखिम 2004 में लिया था। 'इंडिया शाइनिंग' का ग्लैमर इस कदर था कि किसी को नही लगता था कि अटल जी चुनाव हार सकते हैं। लेकिन दांव उल्टा पड़ा। इस मामले में मोदी जी ने थोड़ा संयम दिखाया है। उन्हें भी 'देश बदल रहा है' के नारे के साथ जल्द चुनाव में जाने का सुझाव बहुत लोगों से मिला लेकिन अभी वे शायद ये जोखिम लेने के मूड में नही हैं।  

फिलहाल ब्रैंड मोदी बनाम सब के भंवर से 'कौन राजा होगा... कौन रंक' ये समय बताएगा। लेकिन अब लगातार 2019 तक चुनावी पारा गरम ही नजर आएगा। जनता अपने पत्ते सही वक्त पर ही खोलेगी।

 


टैग्स बीजेपी मोदी
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago