होम / विचार मंच / मीडिया के लिए अभद्र भाषा बोलने वाले राजीव त्यागी कब मागेंगे माफी?

मीडिया के लिए अभद्र भाषा बोलने वाले राजीव त्यागी कब मागेंगे माफी?

अमर्यादित भाषा शैली के इस्तेमाल का भारतीय राजनीति में जैसे प्रचलन सा चल पड़ा हो...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

विकास सक्सेना  ।।

अमर्यादित भाषा शैली के इस्तेमाल का भारतीय राजनीति में जैसे प्रचलन सा चल पड़ा हो। मानों अमर्यादित व अपशब्दों के प्रयोग की कतार में हर कोई आगे आने को आतुर हो। अब आलम ये है कि कई राजनेता तो लाइव चैनल पर भी इस तरह की भाषा के इस्तेमाल से गुरेज नहीं करते हैं, जैसे इसे अपनी शान समझते हों। ताजा मामला एक दिन पहले ‘न्यूज18 इंडिया’ पर देखने को भी मिला, जब कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने सीनियर न्यूज एंकर अमीष देवगन से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। हैरान करने वाली बात ये रही कि एंकर के बार-बार मना करने पर भी राजीव त्यागी नहीं रुके, बल्कि मानों, अपने व्यवहार से देश-दुनिया को परिचय कराते हुए वे अपनी एक अलग छवि गढ़ रहे हों, जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निन्दनीय है।

लाइव डिबेट में त्यागी के लिए इस तरह की बात कोई नई नहीं है, बल्कि अपनी इस छवि का परिचय वे पहले भी इस साल मई में करा चुके हैं और वह भी इत्तेफाकन ‘न्यूज18इंडिया’ चैनल पर। लेकिन तब उनकी तकरार जाने-माने न्यूज एंकर सुमित अवस्थी से हुई थी। खैर, जो लोग इस तरह के व्यवहार को अपनी शान समझते हों, उनके लिए तो मानों यह व्यहार एक ऐसा फार्मूला हो, जो कहीं भी फंसने पर निकलने का एक अलग मार्ग प्रशस्त करता हो।

वैसे भी कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के हालिया विवादित बयानों की वजह से कुछ दिनों पहले ही पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी सामने आकर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाषा और व्यवहार की मर्यादा का पाठ पढ़ा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी ये बात तब बहुत ही छोटी हो जाती है जब टीवी चैनलों पर दिखाई देने वाले उनके प्रवक्ताओं का चयन हर कसौटी पर खरा पाकर किया जाता हो। ऐसे में सवाल का सीधा या फिर राजनीति भाषा में कहें तो गोल-मटोल जवाब देने की बजाय गुस्से में अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपनी पार्टी का बचाव करना, कई मायनों में पार्टी पर ही प्रश्न चिन्ह लगाता है, क्योंकि इस तरह के अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के बाद भी न तो पार्टी और न ही खुद राजीव त्यागी माफी मांगते हैं। इसलिए ये सवाल खड़ा होता है कि क्या पार्टी के अंदरखानों में ही एंकर के सवालों से इस तरह के व्यवहार का इस्तेमाल कर बच निकलने का फार्मूला तैयार किया जाता है, या फिर इस तरह का व्यवहार करने वाले राजनेताओं की ये अपनी एक क्रांतिकारी उपज है। 


टैग्स अमीष देवगन राजीव त्यागी कांग्रेस अभद्र भाषा
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago