होम / विचार मंच / सफल लोग भी हो सकते हैं अवसाद के शिकार: दयाशंकर मिश्र

सफल लोग भी हो सकते हैं अवसाद के शिकार: दयाशंकर मिश्र

हम अवसाद की मौजूदगी से इनकार नहीं कर सकते। हमें इसे स्वीकार करके सामुदायिक संवाद की तैयारी करनी चाहिए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘हम अवसाद की मौजूदगी से इनकार नहीं कर सकते। हमें इसे स्वीकार करके सामुदायिक संवाद की तैयारी करनी चाहिए।‘ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते उक्त पंक्तिया कहीं लोकप्रिय पुस्तक ‘जीवन संवाद’ के लेखक दयाशंकर मिश्र ने। वे 'अवसाद में युवा मन' विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैंने अपनों को खोया है। इसीलिए मैं अवसाद पर एक दशक से काम कर रहा हूं। देशभर में जाकर बात कर रहा हूं। अवसाद पर घर-परिवार, समाज में खुलकर बात करने की जरूरत है। लोगों से संवाद करना ही उन्हें अवसाद से बाहर लाने का सबसे सटीक जरिया है।   

जो सफल हैं, उन्हें अवसाद नहीं है, यह झूठी धारणा है

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह हम शारीरिक बीमारियों के लिए बिना संकोच डॉक्टर के पास जाते हैं, वैसी ही चिंता और संकोच रहित दृष्टिकोण मन के लिए रवाना है। निरंतर संवाद, ई-मेल के जरिये मैं अब तक 20 लोगों की जिंदगी बचाने में सफल रहा हूं, जो आत्महत्या कर लेने के विचार में थे। अवसाद इसलिए है, क्योंकि हमने अपनी जिंदगी में कठोर मानक तय कर लिए हैं। असफल के लिए प्रेम विलुप्त हो रहा है। हर कोई आईएएस अफसर, आईआईटीएन बनना/ बनाना चाहता है, लेकिन आईएएस, उद्योगपति ,डॉक्टर भी खुदकुशी कर रहे हैं। इसका मतलब है कि अवसाद हम सब के भीतर है। जो सफल हैं, उन्हें अवसाद नहीं है, यह केवल झूठी धारणा है।

अवसाद में आया कोई व्यक्ति पागल नहीं होता

हमारे समाज में अवसाद के लिए स्वीकार्यता नहीं है। अवसाद में कोई व्यक्ति है तो हम कह देते हैं कि यह पागल है। ध्यान रहे, यह केवल बीमारी है। दयाशंकर मिश्र ने कहा, अपने नजरिए को बदलिए। अवसाद में आया कोई व्यक्ति पागल नहीं होता। अवसाद विदेशों में भी है, लेकिन विदेशों में लोग बात करते हैं। हमारे यहां इस पर बात कम होती है। बात करने से लोग डरते हैं।

अवसाद के दौर से गुजरे विराट कोहली, दीपिका पादुकोण ने जिस तरह इस विषय पर चुप्पी तोड़ी, उसकी हमें सराहना करनी चाहिए। भारत और दुनियाभर में विशेषज्ञ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि अवसाद से निकलने में संवाद और रिश्तों की घनिष्ठता, मनोचिकित्सकों, विशेषज्ञों की सलाह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हमें मोबाइल और सोशल मीडिया के दायरे से बाहर निकलना होगा

उन्होंने कहा कि हम आपस में बातचीत नहीं कर रहे। हमें मोबाइल और सोशल मीडिया के दायरे से बाहर निकलना होगा। जब हम एक दूसरे को सुनेंगे नहीं तो कैसे उसे समझेंगे। हम अपने बगल में बैठे व्यक्ति के मन की बात नहीं समझ पा रहे। इसका मतलब है 'कनेक्शन इज पुअर' हमारे संवाद का कनेक्शन टूट रहा है।

उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे को सुन नहीं रहे हैं, इसलिए हम एक दूसरे को समझ नहीं रहे हैं। हम बहुत तेज़ हो गए हैं। हम बहुत आगे जाना चाहते हैं, लेकिन अब हमें थोड़ा धीमा होने की जरूरत है। मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि थोड़ा धीरे चलना है। थोड़ा जीवन की गुणवत्ता पर जोर देना है।

सुखद स्मृतियों वाली बातें लिखनी हैं

दयाशंकर मिश्र ने अवसाद पर दिए व्याख्यान में कहा कि अवसाद में एक सबसे बड़ा कारण जेंडर का भी सामने आ रहा है। ये भेदभाव भी अवसाद का कारण बनता है। हमारा सबसे बड़ा रोग है क्या कहेंगे लोग? लेकिन हमें इससे ही तो बाहर निकलना है। उन्होंने कहा कोई भी बात मन में नहीं रखना है हम छोटी-छोटी बातों को मन में रख लेते हैं और यहीं से हम तनाव लेना शुरू कर देते हैं।

दया शंकर मिश्र ने एक भाई -बहन का किस्सा सुनाते हुए कहा कि नदी किनारे रेत में छोटी लड़की को भाई ने थप्पड़ मारा तो उसने रेत पर लिखा, मुझे मेरे भाई ने थप्पड़ मारा। उसके कुछ दिन बाद उसी जगह भाई ने अपनी बहन को डूबने से बचा लिया। इस बार उसकी बहन ने एक पत्थर पर लिखा, भाई ने जीवन बचाया। इसका मतलब है कि हमें उन बातों को भुलाना है जो हमारे लिए सुखद स्मृतियां नहीं हैं और उन बातों को पत्थर पर लिखना है जो हमारे जीवन भर स्मरणीय, अनमोल हैं।

अवसाद से बचने को अपने बच्चों से बातें शेयर करें

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने कहा कि कुंठा, तनाव और बीमारी के कारण लोग अवसाद की ओर जाते हैं। हर कोई व्यक्ति जो कॉमन सेंस रखता है वह अर्जुन की तरह है। महाभारत युद्ध में भी युद्ध के परिणाम को लेकर डिप्रेशन था। इसी पर कृष्ण ने कहा था कि आप उस पर विचार कर रहे कि लोग मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि काम करते समय एक अल्टरनेट आप रखेंगे तो अवसाद में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अवसाद से बचने आप अपने बच्चों से बात शेयर करिए।

अवसाद आए तो संवाद करें और बाइंस बैक करें

कार्यक्रम डॉ. हरीश प्रताप सिंह, सदस्य लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने कहा कि अवसाद से बचने के लिए दिनचर्या में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम लक्ष्य के लिये निकले, नहीं मिला तो हम अवसाद में आ गए। नकारात्मक सोच ही अवसाद का कारण बनती है। इसलिए व्यस्त रखिये खुद का सकारात्मक नजरिया रखिए।

कार्यक्रम में प्रोफेसर हरिशंकर उपाध्याय ने कहा कि सबके जीवन में अवसाद आता है। आकांक्षाएं बहुत हो जाती हैं। उनके सपने पूरे नहीं होते तो हिम्मत हार जाते हैं। इलाहाबाद विश्व विद्यालय के प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कहा कि अवसाद से से हर कोई जूझ रहा है और इससे निकलने के लिए हमें एक दूसरे को समझना जरूरी है।

अवसाद अचानक नहीं आता। हमें इसके लक्षण भी नजर आने लगते हैं। इसे समझने और इसे दूर करने की जरूरत है। प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि यदि आप अवसाद में जा रहे हैं तो, बाउंस बैक करें। जो नीचे जाता है वह ऊपर भी आता है। यही आप करें। इस अवसर पर डॉ. राकेश पास वान ने भी अपने अनुभवों का जिक्र किया। उन्होंने सतत बातचीत और संवाद की जरूरत पर बल दिया।

कार्यक्रम के संयोजक रामबाबू तिवारी शोध छात्र गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर ध्यान आकर्षित किया। लोगों का आभार डॉक्टर सुभाष कुमार ने जताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ मोनीषा सिंह व शिवम दुबे ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ अर्चना सिंह, शिल्पी वर्मा, श्रेया सिंह, वेद प्रकाश सिंह, लालता स्नेहा, डॉ राहुल द्विवेदी, डॉ प्रमोद शर्मा, डॉक्टर अंजली केसरी, डॉ अनूप, डॉक्टर पूजा पाल, डॉ अंबुज, सनत कुमार मिश्रा, मार्कण्डेय मिश्रा आदि प्रमुख रहे।


टैग्स दयाशंकर मिश्र अवसाद
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago