होम / विचार मंच / पढ़ें, मोदी की इतनी बड़ी वापसी पर वरिष्ठ पत्रकारों की त्वरित टिप्पणी

पढ़ें, मोदी की इतनी बड़ी वापसी पर वरिष्ठ पत्रकारों की त्वरित टिप्पणी

लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी की जीत के बताए कई कारण

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

संतोष भारतीय, प्रधान संपादक, चौथी दुनिया

नरेंद्र मोदी की इतनी बड़ी जीत की मुझे कतई उम्मीद नहीं थी। इसके पीछे के त्वरित कारण के तौर पर मैं राहुल गांधी द्वारा पिछले 5 सालों में मजबूत तैयारी न करना मानता हूं।  राहुल गांधी की विफलता है कि वे उन राज्यों में कांग्रेस के संगठन को दुरुस्त नहीं कर पाए, जहां कांग्रेस बेहतर कर सकती थी। साथ ही राहुल गांधी के भाषणों पर देश की जनता भरोसा नहीं कर पाई और वे अपनी बात को कम्युनिकेट करने में फेल रहे। एक बड़ा कारण राहुल गांधी का 24 घंटे पॉलिटिक्स न करने वाली शख्सियत का होना रहा, जबकि इसके उलट नरेंद्र मोदी ने पूरे 5 साल जमकर राजनीति की, चाहे वे विदेश में हो या देश के किसी राज्य में, उन्होंने अपना मजबूत प्रचार किया।

अमित शाह ने जहां लोकसभा चुनावों की भरपूर तैयारी की, वहीं कांग्रेस तो इस चुनाव में लॉजिस्टिक की भी तैयारी करने में असफल रही थी। प्रियंका गांधी ने अपनी टीम जरूर बनाई, पर वे पूरी कांग्रेस को साथ लेकर चलने में चूक गईं। देश के गरीब तबके ने भी ये माना कि मोदी सरकार उसके लिए कुछ योजनाओं पर काम कर रही है। उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण का सकारात्मक असर दिखा। फर्स्ट टाइम वोटर ने इस उम्मीद में इस सरकार को चुना है कि उसे नौकरी मिल सकेगी। पर आज भी मेरा ये कहना है कि जिस बड़े बहुमत से सरकार चुनकर आती है, अगर वो जनता को किए वादे पूरे न कर पाई तो उसका बुरी तरह से हारना भी निश्चित होता है।

अजय शुक्ल, प्रधान संपादक, आईटीवी (मल्टीमीडिया)

इस जीत के पीछे मैं दो कारणों को अहम मानता हूं। पहला जिस तरह बालाकोट की एयर स्ट्राइक का प्रचार-प्रसार हुआ, उसके चलते राष्ट्रवाद का मुद्दा बहुत मजबूत हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ हुए एक्शन के बाद मोदी की छवि आमजन के बीच मजबूत हुई।

दूसरा, मैं इस चुनाव में हुई बड़ी जीत को हिंदू सेंटिमेंट्स से भी जोड़कर देखता हूं। महाकुंभ के जरिये बीजेपी हिंदू सेंटिमेंट्स को भुनाने में कामयाब रही। सांप्रदायिक धुव्रीकरण ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई है।

राजेश बादल, वरिष्ठ पत्रकार

जिस तरह पीएम मोदी ने इस चुनाव में हर रैली में उम्मीदवार के बजाय खुद को चुनने की बात कही,उसने इस इलेक्शन का सिनोरियो चेंज किया। ये चुनाव सांसद चुनने का चुनाव न रहकर सीधे पीएम चुनने का चुनाव हो गया। ऐसे में आमजन पर उनकी ये ट्रिक काम कर गई।

दूसरा, जिस तरह लगातार उन्होंने 2022 को लेकर कई योजनाओं का जिक्र किया, ऐसे में पब्लिक ने उन्हें एक और मौका देने का मन बनाया। साथ ही सांप्रदायिक धुव्रीकरण और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर फोकस कर बीजेपी ने इस चुनाव से अहम मुद्दों को नगण्य करने की रणनीति बनाई, जो सफल रही।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स अजय शुक्ल राजेश बादल राहुल गांधी कांग्रेस नरेंद्र मोदी संतोष भारतीय भाजपा बीजेपी चुनाव 2019
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago