होम / विचार मंच / संतोष भारतीय बोले, राहुल के इस्तीफे के बाद कल ये बन सकते हैं नए कांग्रेस अध्यक्ष

संतोष भारतीय बोले, राहुल के इस्तीफे के बाद कल ये बन सकते हैं नए कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल के इस्तीफे के साथ ही वर्किंग कमेटी के पदाधिकारी भी देंगे अपने पदों से इस्तीफा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इनमें भाजपा ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है। इस बारे में ‘चौथी दुनिया’ के प्रधान संपादक संतोष भारतीय का कहना है, ‘चुनाव के नतीजे सामने आते ही सभी तरह के सवाल समाप्त हो चुके हैं और भाजपा में जीत का जश्न शुरू हो चुका है। कल हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की विनम्रता का पैमाना देखा। बीजेपी मुख्यालय में हुए स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने जिस तरह का भाषण दिया, उससे लगा कि देश में विनम्र सरकार होगी और अति विनम्र तरीके से प्रशासन चलेगा।’

अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट एक विडियो में संतोष भारतीय का कहना था, ‘लोकतंत्र में लोग सवाल उठाएंगे भी, लेकिन उनका कोई उत्तर नहीं मिलेगा। लेकिन लोकतंत्र में अब अगर ये कोशिश हो कि सवाल भी न उठें तो फिर हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए कि इस लोकतंत्र को किसी भी दिन हम शीर्षासन की स्थिति में पाएंगे। ये भी सवाल चलते रहेंगे कि राहुल गांधी अपनी हार स्वीकार कर कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले थे और वे मीडिया के सामने इसी उद्देश्य से आए थे, लेकिन पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और उनकी मां सोनिया गांधी ने राहुल को ऐसा करने से रोक दिया। सोनिया का कहना था कि इस निर्णय से कांग्रेस बिल्कुल अधर में रह जाएगी और अफरातफरी मच जाएगी।’

संतोष भारतीय ने बताया, ‘अब ये तय हो गया है कि 25 मई को राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के पदाधिकारी भी इसी दिन अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे। राहुल की जगह अगले कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी दो लोगों के नामों पर अपना मन बना चुकी हैं, इनमें से एक के नाम पर कल मुहर लग जाएगी। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,माना जा रहा है कि अगर अमरिंदर का नाम तय हुआ तो फिलहाल उनकी पत्नी परनीत कौर, जो हाल ही में पटियाला से लोकसभा चुनाव जीती हैं, वे सूबे की कमान संभाल सकता है। और अगर अशोक गहलोत का नाम फाइनल हुआ, तो सचिन पायलट को राजस्थान सरकार की जिम्मेदारी पूरी तौर पर दी जाएगा ।’

संतोष भारतीय के इस विडियो को आप यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स राहुल गांधी कांग्रेस नरेंद्र मोदी संतोष भारतीय भाजपा बीजेपी चौथी दुनिया चुनाव 2019
सम्बंधित खबरें

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

20 hours ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

2 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

2 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

2 days ago

बांग्लादेश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत: रजत शर्मा

बांग्लादेश संसदीय चुनाव में बीएनपी गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनेंगे। शेख हसीना ने चुनाव को गैरकानूनी बताया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार को बधाई दी।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago