होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: एक बार फिर इसी सत्याग्रह की जरूरत है

मिस्टर मीडिया: एक बार फिर इसी सत्याग्रह की जरूरत है

इस माहौल में कुछ अखबारों, चैनलों और उनके एंकर्स-पत्रकारों ने जो भूमिका निभाई है, उनका तहे दिल से शुक्रिया और सलाम! चैनल की नीति के खिलाफ जाकर सच के साथ खड़ा होना कोई आसान नहीं है

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल, वरिष्ठ पत्रकार।।  

एक हफ्ते से उन्नाव कांड सुर्खियों में है। सभ्य और शिक्षित होते भारतीय समाज का कलंकित और क्रूर चेहरा। मध्यकाल की बर्बर कथाएं अपने दानवीय-विकराल रूप में एक बार फिर सामने हैं। दुष्कर्म पीड़िता सड़क दुर्घटना के बाद से बेहद गंभीर हालत में जीवन-मौत से जूझ रही है। अपने पिता, मौसी, चाची, प्रत्यक्षदर्शी गवाह को खो चुकी है। एडवोकेट चाचा जेल में हैं। उनकी जगह नया वकील भी गंभीर रूप से घायल। लोकतंत्र के रक्षक बने हिंसक भेड़ियों से अब कौन टकराने का साहस कर सकता है? कार्य पालिका, न्यायपालिका, विधायिका के बाद पत्रकारिता पर हमला बोलते सामंत अपने नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस माहौल में कुछ अखबारों, चैनलों और उनके एंकरों-पत्रकारों ने जो भूमिका निभाई है, उनका तहे दिल से शुक्रिया और सलाम! चैनल की नीति के खिलाफ़ जाकर सच के साथ खड़ा होना कोई आसान नहीं है। मगर इसी मीडिया में अनेक समाचारपत्र और खबरिया प्रसारक इस मामले पर जिस तरह हथियार डालते नजर आए हैं, वे हमारे भीतर की स्याह और शर्मनाक तस्वीर भी उजागर करते हैं। इस तरह की पत्रकारिता से हम गणतंत्र के गुण नहीं गा सकते।

बेहमई कांड कौन भूल सकता है? फूलन देवी का राइफल लेकर चंबल के बीहड़ों में उतर जाना किसका परिणाम था? उसके साथ यातनाओं का लोमहर्षक सिलसिला आजादी के बाद जवान होते हिन्दुस्तान को हिला गया था। उन दिनों टेलिविजन नहीं था, पर प्रिंट माध्यम ने अपने दम पर हुक़ूमत को कठघरे में खड़ा कर दिया था। बाद में उसी फूलन की आंखों में चर्चा के दरम्यान हिंसक प्रतिशोध के शोले मैंने कई बार भड़कते देखे। मीडिया में इन शोलों से चिंगारियां भी निकलीं। लेकिन कभी भी उसे देखकर बेहमई कांड पर नफरत नहीं जगी। यहां इस उल्लेख की मंशा यह है कि 2019 के मुल्क में भी अगर फूलन की तरह अत्याचार दोहराए जाते हैं तो मीडिया कैसे तटस्थ और गूंगा बना रह सकता है। ऐसे में पत्रकारिता का धर्म पीड़िता के हक में खुलकर सामने आने का है। यकीन के साथ कह सकता हूं कि सारे सीधे और परिस्थितिजन्य सुबूत आंखों के सामने नष्ट होते दिखाई दे रहे हैं। अपराधी साफ बच निकलें तो ताज्जुब मत कीजिएगा। जरा निर्भया कांड को याद कीजिए। यह पत्रकारिता ही थी, जिसने उस समय सबसे बड़ा इंसानियत का धर्म निभाया था। यह समय पाठ्यक्रमों में पढ़ाई जा रही अखबारनवीसी के सिद्धांतों को जेहन में लाने का नहीं है ।

इस अवसर पर उस सरकारी और गैर सरकारी मीडिया को कोसना ही होगा, जो पुछल्ले की तरह बेमन से उन्नाव कांड के समाचार दिखा रहे हैं। इनमें ब्रॉडकास्ट माध्यम भी शामिल हैं। इन पर उन्नाव कांड के समाचार सुनकर या देखकर कोफ्त होती है। उनसे मेरी विनम्र प्रार्थना है कि एक बार आईने के सामने खड़े होकर देखिए। उसमें आपके परिवार की ही बहन-बेटियों की तस्वीर नजर आए तो समझिए कि आपकी भूमिका सत्य के साथ खड़े होने की नहीं है। महात्मा गांधी अपने को पूर्णकालिक पत्रकार कहते थे। वे आधी सदी तक पत्रकारिता करते रहे। उनके संपादक का धर्म सत्याग्रह ही था। अर्थात सच के साथ खड़े होने का आग्रह। एक बार फिर इसी सत्याग्रह की जरूरत है। दिल की गहराइयों से अदम गोंडवी का स्मरण कर लीजिए। आधी शताब्दी पहले की वेदना आज भी उतने ही तीव्र ताप का अनुभव कर रही है। समाज का क़र्ज उतारिए मिस्टर मीडिया!

जिस्म क्या है,रूह तक सब कुछ खुलासा देखिए/आप भी इस भीड़ में घुसकर तमाशा देखिए/ जो बदल सकती है इस दुनिया के मौसम का मिजाज/ उस युवा पीढ़ी के चेहरे की हताशा देखिए/

जल रहा है देश, ये बहला रही है कौम को/ किस तरह अश्लील है संसद की भाषा देखिए/ मत्स्यगंधा फिर कोई होगी किसी ऋषि का शिकार/ दूर तक फैला हुआ गहरा कुहासा देखिए।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

संपादक की दुविधा हम समझते हैं, पर कोई समाधान निकालिए मिस्टर मीडिया!

मिस्टर मीडिया: ऐसे में क्या खाक निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की उम्मीद करेंगे?

मिस्टर मीडिया: क्या हमारे मीडिया संस्थानों के मालिक-संपादक इन जरूरी तथ्यों से अनजान हैं?

मिस्टर मीडिया: एक स्ट्रिंगर से लेकर चैनल हेड तक को यह समझ होनी चाहिए


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया उन्नाव कांड जिम्मेदार मीडिया
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

16 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

16 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago