होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती ने अपने गुरु विनोद दुआ जी को यूं दी भावभीनी श्रद्धांजलि‍

वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती ने अपने गुरु विनोद दुआ जी को यूं दी भावभीनी श्रद्धांजलि‍

विनोद दुआ जी ने IIMC से पास हुए एक बच्चे को सिखाई थी कि जैसे ही कैमरा और लाइट ऑन हो तो सवाल वही पूछना जो तुम पूछना चाहते हो और सवाल चिल्लाकर नहीं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मनोरंजन भारती, मैनेजिंग एडिटर, एनडीटीवी इंडिया

मैं कॉलेज के जमाने से 'परख' और World this week देखा करता था और एक सपना था कभी इनसे (विनोद दुआ जी से) मिलूं। फिर IIMC में चयन हो गया। साल 1994 की बात है IIMC से पास करने के बाद मौका था नौकरी ढूंढने का, पता चला कि विनोद दुआ और ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ के दिलीप पडगांवकर ने मिलकर एक कंपनी बनाई है जो दूरदर्शन के लिए प्रोग्राम बनाएंगे।

विनोद दुआ और दिलीप पडगांवकर जैसे लेगों ने एक कंपनी बनाई थी APCA जो किन्‍हीं कारणों से चली नहीं। फिर मुझे मौका मिला दुआ सर के साथ काम करने का, जबकि मेरे कई दोस्त अलग-अलग जगह चले गए। मेरे रूम मेट नीरज भी पडगांवकर की नई कंपनी APCA में चले गए, लेकिन मैंने मन बनाया हुआ था कि हिंदी पत्रकारिता में काम करना है तो विनोद दुआ के साथ ही करूंगा और मैं ‘परख’ में आ गया।

पहले कई महीने रिसर्च करता रहा, फिर पहली स्टेरी मिली वो भी टाडा पर। मैंने पूरी मेहनत करके ऐसी स्टोरी की जो दूरदर्शन को पसंद नहीं आई। चूंकि 'परख' दूरदर्शन पर आता था इसलिए कहा गया कि काट छांट करें। फिर दुआ सर ने स्टोरी दोबारा एडिट की, फिर वो टेलीकास्ट हुई।

हर शुक्रवार को 'परख' का टेप जाने के बाद पार्टी होती थी। खाने के बड़े शौकीन थे। सबसे पहले निहारी खाने का सौभाग्य उनके पास ही मिला। घर भी बुलाते थे, खुद बना के खिलाते थे। संगीत के गुरु थे, खुद गाते थे साथ में चिन्ना मैम भी,  जो तमिलियन थीं। दोनों हिंदी गाने बहुत ख़ूबसूरत अंदाज में गाते थे। मैंने देखा जब नुसरत फतेह अली खान भारत आए थे, तो केवल परख को अनुमति थी, तीन गाने शूट करने की। फिर दुआ सर ने नुसरत फतेह अली खान के साथ एक अलग कॉन्‍सर्ट किया था जिसमें 'परख' के सभी लोगों को बुलाया। दुआ सर की वजह से नुसरत साहब को सामने से सुनने का सुखद अनुभव हुआ। पंजाबी और हिंदी गानों को खूब पसंद करते थे और बड़े सुर में गाते थे।

फिर जब 'परख' बंद हुआ तो मैं उनके साथ NDTV आ गया, Good Morning India में। यादों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा मगर उन्होंने IIMC से पास हुए एक बच्चे को सिखाई थी कि जैसे ही कैमरा और लाइट ऑन हो तो सवाल वही पूछना जो तुम पूछना चाहते हो और सवाल चिल्ला कर नहीं बातचीत के लहजे में मुस्कुराते हुए, जैसे तुम गेस्ट से बातचीत कर रहे हो। उनकी ये बात मैं अभी भी फॉलो कर रहा हूं। यही बात NDTV में भी सिखाई गई। दुआ सर, आज आप नहीं हैं मगर आप का नाम देश के टेलीविजन इतिहास में लिखा जाएगा। जो सफर 'जनवाणी' से शुरू हुआ वो जारी रहेगा। सवाल तो पूछना ही है, आपके शिष्य होने के नाते हम ये करते रहेंगे। आपके जाने के साथ पत्रकारिता के उस युग का अंत हो गया जो कठिन सवाल पूछने से डरता नहीं था, भले ही मुकदमे हो जाएं। गोदी मीडिया के इस युग में जब चाटुकारिता पत्रकारिता हावी है, दुआ सर आप बड़ी शिद्दत से याद किए जाएंगे। एक शिष्य होने के नाते आपको भावभीनी श्रद्धांजलि‍।

(साभार: एनडीटीवी डॉट इन)


टैग्स पत्रकार मीडिया वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती विनोदु दुआ
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago