होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोदी की शानदार उपलब्धि पर ZEE समूह के पुनीत गोयनका ने जताई ये उम्मीद
मोदी की शानदार उपलब्धि पर ZEE समूह के पुनीत गोयनका ने जताई ये उम्मीद
लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को मिला है पूर्ण बहुमत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ चुके हैं और इनमें बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए केंद्र की सत्ता में वापसी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने पहली बार 300 से ज्यादा सीटें जीती हैं। हालांकि एग्जिट पोल में भी मोदी के नेतृत्व में एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें दिखाई गई थीं और परिणाम आते ही इस पर मुहर भी लग गई।
बीजेपी की इस बड़ी जीत के बाद केंद्र में बनने वाली नई सरकार को लेकर मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े लोग क्या सोचते हैं और उनकी इस सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं? इस बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने इंडस्ट्री से जुड़े कुछ विशेषज्ञों से बात की।
इस बारे में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (Zee Entertainment Enterprises Ltd) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका का कहना है, ‘मेरे विचार से ट्रांसपैरेंसी और टेक्नोलॉजी दो प्रमुख पहलू हैं, जो मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर को आगे ले जाएंगे। सरकार को भी इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। हमारे देश में प्रतिभाओं और रचनात्मकता की भरमार है, जिसे आगे बढ़ाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर मैं उन्हें बधाई देता हूं। कॉरपोरेट जगत को परिवर्तन के इस युग में शामिल होना चाहिए और राष्ट्र को वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।’
वहीं, ‘मलयाला मनोरमा’ (Malayala Manorma) के वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग) वर्गीस चांडी का कहना है,‘मोदी की जीत को लेकर किसी तरह का आश्चर्य नहीं है, पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि मोदी ही सत्ता में वापसी करेंगे। हां, बीजेपी और एनडीए के लिए इतने बहुमत से जीतना वाकई आश्चर्यजनक है। पार्टी को पूर्ण रूप से बहुमत मिलने पर यह अपने एजेंडे के अनुसार चल पाएगी और मुझे उम्मीद है कि इससे देश का विकास होगा।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए’
टैग्स पुनीत गोयनका नरेंद्र मोदी भाजपा पीएम मोदी बीजेपी चुनाव 2019 चुनाव परिणाम एनडीए वर्गीस चांडी