होम / विचार मंच / राजा रघुवंशी केस में मेघालय को बदनाम करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण: रजत शर्मा

राजा रघुवंशी केस में मेघालय को बदनाम करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण: रजत शर्मा

इस घटना को ऐसे प्रचारित किया है मानों मेघालय में टूरिस्ट के साथ लूटपाट होती है, बाहर से आने वालों को मारकर फेंक दिया जाता है और पुलिस कुछ नहीं करती।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम और चार अन्य आरोपियों ने मेघालय पुलिस के सामने कबूल कर लिया है कि उन्होंने मिल कर ये हत्या की थी। मेघालय के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि सभी पांच आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और सारे सबूत मिल गए हैं। इस वक्त ये पांचों आरोपी 8 दिन की पुलिस हिरासत में हैं और जांच करने वाले अधिकारी पूरे हत्या प्रकरण की सारी गुत्थियों को सुलझा रहे हैं।

राजा रघुवंशी की हत्या का केस तो लगभग सुलझ गया लेकिन इस केस को लेकर जिस तरह मेघालय को बदनाम किया गया, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना को ऐसे प्रचारित किया है मानों मेघालय में टूरिस्ट के साथ लूटपाट होती है, बाहर से आने वालों को मारकर फेंक दिया जाता है और पुलिस कुछ नहीं करती। मैं मेघालय की पुलिस की तारीफ करूंगा कि उसने इन सारी धारणाओं को गलत साबित कर दिया। बड़ी तेज़ी से इतने उलझे हुए केस को सुलझा दिया। जो-जो इस हत्या प्रकरण में शामिल थे, सबकी पहचान की, उन्हें पकड़ लिया और सबूत हासिल कर लिए।

बदनामी इंदौर की भी हुई क्योंकि सारे हत्यारे इंदौर के ही रहने वाले हैं। हत्या की प्लानिंग इंदौर में हुई। इंदौर के लोगों को अपने शहर पर बहुत गर्व है। वे कहते हैं जैसे इंदौर साफ-सुथरा शहर है, वैसे इंदौर के लोगों के दिल भी साफ हैं। इंदौरिए रिश्तों को निभाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इंदौर की एक लड़की ने सबसे पवित्र रिश्ते का ही कत्ल कर दिया। उसका साथ देने वाले हत्यारों ने इंदौर का नाम खराब कर दिया लेकिन अच्छी बात ये है कि इंदौर के लोगों ने इसको सुधारने का फैसला किया है।

अब इंदौर के लोग शिलॉन्ग जाकर मेघालय की जनता से माफी मांगेंगे। वो पूरी दुनिया को बताएंगे कि मेघालय सुंदर है, सुरक्षित है, ताकि मेघालय के टूरिज्म को जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई हो सके और मेघालय एक बार फिर टूरिज्म के मैप पर आ सके। इंदौर के लोग दुखी जरूर हैं, पर इंदौर की छवि बरसों की मेहनत से बनी है। मुझे विश्वास है कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से इंदौर की इमेज को कोई डैमेज नहीं होगा।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

21 hours ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

2 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

2 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

2 days ago

बांग्लादेश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत: रजत शर्मा

बांग्लादेश संसदीय चुनाव में बीएनपी गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनेंगे। शेख हसीना ने चुनाव को गैरकानूनी बताया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार को बधाई दी।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

19 hours ago