होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: एक स्ट्रिंगर से लेकर चैनल हेड तक को यह समझ होनी चाहिए

मिस्टर मीडिया: एक स्ट्रिंगर से लेकर चैनल हेड तक को यह समझ होनी चाहिए

पत्रकारिता विश्वविद्यालयों में भी इन पाठ्यक्रमों का गहराई से समावेश नहीं है

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल, वरिष्ठ पत्रकार।।

उस दिन राज्य सभा में कश्मीर पर चर्चा हो रही थी। गृहमंत्री इस राज्य की तीन दशक पुरानी समस्या पर चर्चा का उत्तर दे रहे थे। मैंने बारी-बारी से करीब-करीब सारे चैनल देखे। कुछ देर टुकड़ों में उन्होंने कुछ कथन दिखाए। कोई प्रायोजित कार्यक्रम पर चला गया, कोई क्रिकेट वर्ल्ड कप का रिकॉर्डेड प्रोग्राम दिखाने लगा और किसी में मुंबई की बरसात से जुड़ी खबरें प्रसारित हो रही थीं।

इन समाचारों से मेरा विरोध नहीं है। तर्क यह है कि जब अंतर्राष्ट्रीय आकार ले चुकी देश की सबसे गंभीर समस्या पर संसद में बहस हो रही हो, तो क्या पत्रकार उससे अपने आप को अलग कर सकते हैं? ध्यान रखिए कि संसद की कार्यवाही भारतीय लोकतंत्र की सबसे संवेदनशील प्रक्रिया होती है। उसकी तुलना क्रिकेट, बरसात, राशिफल शो या उत्पादों की बिक्री दिखाने से नहीं की जा सकती। संसद की प्रक्रिया एक बीट नहीं है। उसे बीट बना दिया है।

संसदीय लोकतंत्र हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। यह सांस की तरह हर भारतीय के भीतर धड़कना चाहिए। यदि पत्रकार यह जिम्मेदारी नहीं समझते तो विनम्रता से कहना चाहता हूं कि वे पत्रकार नहीं हैं। चाहे खेल पत्रकार हों या बिजनेस के, क्राइम के हों या फिर पॉलिटिकल, सभी को संसद के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए। एक स्ट्रिंगर से लेकर चैनल हेड तक को यह समझ होनी चाहिए।

हम भारतीय संसद को लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर कहते हैं तो फिर इस मंदिर के प्रति इतनी उदासीनता या उपेक्षा का भाव हमारे पत्रकारिता-कर्तव्य को निभाने के दौरान क्यों रहता है? कितने पत्रकार हैं, जो सदनों के प्रश्नोत्तर को गंभीरता से पढ़ते हैं और उन्हें अपनी रिपोर्टिंग या संपादकीय लेखों का अंग बनाते हैं। एक प्रश्न का उत्तर जुटाने के लिए लाखों रुपए हमारे टैक्स से खर्च होते हैं और हम इस पैसे को गटर में बह जाने देते हैं।

इसी तरह स्थाई समितियों, लोकलेखा समितियों, संयुक्त संसदीय समितियों, प्रवर समितियों और अन्य समितियों के कामकाज पर मीडिया कितना ध्यान देता है? क्या उनकी रिपोर्टें कभी अखबार के पन्नों या स्क्रीन पर परोसी जाती हैं? शायद दस फीसदी भी नहीं। करोड़ों रुपए इस तरह व्यय हो जाने देते हैं और उसकी जानकारी आम आदमी के लिए देने की ललक भी हमारे अंदर पैदा नहीं होती। यह कैसा पत्रकारिता धर्म है?

अफसोस की बात है कि भारत के बड़े-बड़े मीडिया शिक्षण संस्थानों में असेंबली और पार्लियामेंट्री पाठ्यक्रम नदारद हैं। यहां तक कि पत्रकारिता विश्वविद्यालयों में भी इन पाठ्यक्रमों का गहराई से समावेश नहीं है। मीडिया स्कूल अधकचरे पत्रकार क्यों पैदा कर रहे हैं? उनसे कोई जवाब तलब भी नहीं होता। आज सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश में सवा सौ अच्छे संसदीय पत्रकार नहीं हैं।

इन दिनों संसद का बजट सत्र चल रहा है। हर पत्रकार रोज अपनी मार्कशीट में अंक भरता है। देख लीजिए कि संसद की कार्यवाही को हम कितने प्रतिशत स्थान दे रहे हैं। हम राजनेताओं को जिम्मेदार बनने की नसीहत तो देते हैं, लेकिन हम खुद कितने परिपक्व और जिम्मेदार हैं, कभी अपने अंदर भी झांक लीजिए मिस्टर मीडिया!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

मिस्टर मीडिया: जिंदगी का गणित नहीं, अर्थशास्त्र भी समझना जरूरी है

मिस्टर मीडिया: अब तो हमारे मीडिया महारथियों को भी लाज नहीं आती

मिस्टर मीडिया: यह भारतीय कानून का पुलिस-प्रशासन और सियासत के लिए फरमाइशी चेहरा है

मिस्टर मीडिया: ग़ैरज़िम्मेदारी के 3 उदाहरण भारतीय मीडिया के औसत चरित्र को उजार करते हैं

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

 


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

22 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

23 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago