होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: बन्द लिफ़ाफ़ा है, लीजिए साथ में FIR भी

मिस्टर मीडिया: बन्द लिफ़ाफ़ा है, लीजिए साथ में FIR भी

कई दिनों में मीडिया में छाया है चुनाव प्रचार के दौरान रिश्वत देने का मामला

राजेश बादल 6 years ago

जाते-जाते चुनाव में यह भी हो गया। हुआ तो अनेक जगह था, लेकिन वहाँ पोल खुल गई। लेह की ज़िला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर अवनि लवासा ने जाँच के आदेश दिए। शिक़ायत सच पाई तो जाकर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज़ कराई। अवनि भारत के निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा की बेटी हैं।

दरअसल, लेह में प्रचार अभियान के दौरान हवा में कई दिन से ख़बरें तैर रही थीं कि भारतीय जनता पार्टी पत्रकारों को प्रचार की दिशा अपने पक्ष में मोड़ने के लिए लिफ़ाफ़े में बंद नक़दी दे रही है। एक दिन राष्ट्रीय अख़बार ने भी यह समाचार छाप दिया। अवनि लवासा ने भी इसकी ख़ुफ़िया जाँच कराई तो ख़बर सच निकली। उनके लिए यह घटना एक सदमे से कम नहीं थी। मामला अब अदालत में है।

यह पहला मामला नहीं है। पच्चीस बरस पहले मैंने दूरदर्शन पर एक बड़े सांसद के बारे में रिपोर्ट दिखाई थी। इसमें कहा गया था कि जब लोकसभा चुनाव आते हैं तो उनके निर्वाचन क्षेत्र में संवाददाताओं के चेहरे खिल जाते हैं। वे इस चुनाव का पांच साल तक इंतज़ार करते हैं। इस पंचवर्षीय योजना में पत्रकार योजना बनाते हैं। कोई बेटी की शादी कर लेना चाहता है तो कोई नया वाहन खरीदना चाहता है। कोई अपने घर की एक मंज़िल का निर्माण कराने के लिए बेताब रहता है तो कोई पांच साल तक क़र्ज़ लेकर घी पीता रहता है।

पूरे चुनाव प्रचार अभियान में उन्हें इतने पैसे मिल जाते हैं कि इस तरह की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ये सांसद केंद्रीय मंत्री से लेकर अनेक बड़े पदों पर रहे। दूरदर्शन पर भी उन दिनों यह आज़ादी होती थी कि आप सत्ताधारी दल के सांसद की ऐसी करतूतों पर हेडलाइन रिपोर्ट्स दिखा सकते थे। आज तो कल्पना भी नहीं कर सकते। 

फिर आया पेड न्यूज़ का दौर। मालिकों में भी बहती गंगा में हाथ धोने का लालच आया। उन्होंने सोचा कि अगर पत्रकार उनके संस्थान के नाम पर इतना कमा सकते हैं तो उन्हें किसने रोका है? इसके बाद मैनेजमेंट भी खुलकर खेलने लगे। एक समाचार पत्र समूह ने तो बाक़ायदा अपने रिपोर्टरों को रसीद बुक छापकर दे दीं। जो उम्मीदवार रसीद कटवा लेता था, उसके पक्ष में समाचार प्रकाशित होने लगते थे। जो रसीद नहीं कटवाते थे, उनकी जन्मपत्री खोल दी जाती थी। रिपोर्टरों को रसीद में लिखी राशि पर कमीशन भी मिलता था। अर्थात चोरी और सीनाजोरी। इस तरह की हरकतों के कारण यह नामी गिरामी पत्र समूह पाताल में चला गया ।

लेह प्रसंग का ज़िक्र इसलिए प्रासंगिक है कि नई नस्लें जान सकें कि बेईमानी का धंधा न मान देता है न सम्मान। हर प्रोफेशन में हर कालखंड में कुछ काली भेड़ें रहती हैं। उजागर होते ही उनकी हालत धोबी के कुत्ते जैसी हो जाती है। न वे घर के रहते हैं न घाट के। इसलिए भ्रष्ट आचरण से कमाए पैसे से बचना ही सरोकार वाली पत्रकारिता है मिस्टर मीडिया!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: मिस्टर मीडिया: हम न घर के रहे, न घाट के

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: पत्रकार कोई ग़रीब की जोरू नहीं है नेता जी!

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: सरकारी मीडिया की साख़ भी लगी है दांव पर

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडियाः धंधा तो है पर क्या वाकई गन्दा है?


टैग्स राजेश बादल बीजेपी मिस्टर मीडिया चुनाव प्रचार अवनि लवासा
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

17 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

17 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

18 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

15 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago