होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: हम न घर के रहे, न घाट के

मिस्टर मीडिया: हम न घर के रहे, न घाट के

पत्रकारों के एक बड़े वर्ग के लिए अब मजदूर दिवस के मायने बदल गए हैं

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल

वरिष्ठ पत्रकार

बीस-पच्चीस बरस में कितने बदल गए हम। मजदूर दिवस निकल गया। कितने पत्रकार साथियों ने इस दिवस को अपने अंदर धड़कते हुए महसूस किया? शायद एक या दो फीसदी। कभी हम पत्रकारों के लिए यह बड़े जलसे वाला दिन होता था। उन दिनों टेलिविजन इंडस्ट्री ने आकार नहीं लिया था। अख़बार-प्रबंधन इस दिवस पर अपने कर्मचारियों को एक अलग मुद्रा में देखता था। पत्रकार और ग़ैर पत्रकार सब एकता का प्रेम भाव सगे भाइयों जैसा दिखाते थे। पर, देखिए समय की लीला। आज पत्रकारों का एक बड़ा वर्ग अपने को मजदूर कहा जाना पसंद नहीं करता। ऐसा लगता है कि उसे अपने श्रमिक और मजदूर कहे जाने पर शर्म आती है। पर, सच्चाई तो यही है कि आज भी अगर सेवा शर्तों अथवा अन्य कारणों से कोई पत्रकार अदालत की शरण लेता है तो उस पर फैक्ट्री एक्ट के तहत मजदूरों वाले क़ानून ही लागू होते हैं। फिर हम यह शर्मीला भाव क्यों ओढ़े फिरते हैं?

याद करिए कि इस सदी की शुरुआत से ही अख़बारों के सैटेलाइट संस्करण प्रारंभ हुए थे। ताबड़तोड़ टेलिविजन चैनल आने लगे थे। देखते ही देखते हमारी मीडिया इंडस्ट्री खड़ी हो गई। संसार में सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला उद्योग। हमारी तनख़्वाहों और सुविधाओं को पंख लग गए। हम लोगों ने सत्तर-अस्सी के दशक में चार-साढ़े चार सौ रुपए महीने पर काम शुरू किया था और 1999 तक बामुश्किल दस से पचास हज़ार रुपए महीने तक पहुंच पाए थे। अचानक हम लोगों ने पाया कि हमारे वेतन चालीस-पचास हज़ार रुपए से लेकर दो-ढाई लाख रुपए तक जा पहुंचे थे। धीरे-धीरे यह पांच से दस और पंद्रह लाख रुपए महीने तक हो चुके थे। गाड़ी मय ड्राइवर और अन्य सुविधाएँ अलग से। इसकी तो कभी कल्पना भी नहीं की थी। हम आसमान में उड़ने लगे थे। जब इतना पैसा मिला तो मजदूर भाव दफ़न हो गया। शोषण के ख़िलाफ़ लड़ने की इच्छाशक्ति मर गई। उसकी जगह विशिष्ट आभिजात्य भाव ने जन्म ले लिया। हम अचानक अपने को गदगद महसूस करने लगे। मालिक और मैनेजमेंट को सर झुकाकर चौबीस घंटे शोषण करने का हमने लाइसेंस दे दिया। मालिक को और क्या चाहिए था। उसने हमारी गरदन पर ऐसी सवारी की कि हमारी कराह हमीं को नहीं सुनाई दी। वेतन बढ़ते रहे, हम फाइव स्टार मजदूर की तरह शोषण कराते रहे। हमें कोई मजदूर कहे तो बुरा लगने लगा। हम एक तरह से चौबीस घंटे के विलासी-बंधुआ हो चुके थे। हमारे सामाजिक-पारिवारिक जीवन की हत्या हो चुकी थी। आज भी हम सब असामाजिक ही हैं।

इन दिनों हम सब मजदूर हैं। दो-चार साल में एकाध बार बेरोज़गार हो जाते हैं। कुछ तो हर साल या कुछ महीनों के बाद सड़क पर आ जाते हैं। कुछ समय जमा पूँजी चलती है। फिर नए घौंसले की खोज शुरू हो जाती है। ऐसे में प्रॉविडेंट फंड, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन, एलटीसी, एंटरटेनमेंट, न्यूज़पेपर एलाउंस, टेलिफोन बिल रियंबर्समेंट, अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश, ओवरटाइम, साप्ताहिक अवकाश और पिकअप-ड्रॉप से लेकर अन्य बुनियादी सुविधाओं की माँग करना तक भूल गए। जो दे दे उसका भला, जो न दे उसका भी भला। अगली नौकरी का ठिकाना नहीं। इसलिए अपनी कुर्सी पर फेवीक़्विक लगाकर बैठे रहते हैं। क्या पता यह नौकरी चली गई तो अगली नौकरी इतने पैसे वाली भी मिलेगी या नहीं?  इतना आत्मविश्वास भी हमें नहीं रह गया। हम लाटसाब श्रमिक हो गए। न घर के रहे, न घाट के। जो श्रमिक अधिकारों के लिए लड़ते थे, आवाज़ उठाते थे, वे अपने ही शोषण के ख़िलाफ़ नहीं बोल पाते। हमारे कंधे से कभी मालिक बन्दूक चलाता है तो कभी राजनेता और हम मुंह में महंगी सिगरेट दबाए, बौद्धिक चोला पहने शाम की महफ़िल में दो-चार ड्रिंक लगाकर सिद्धांतों की रक्षा की डींग हाँकते हैं। मजदूर-किसान और दलित के लिए लड़ने की क़समें खाते हैं। देश में लोकतंत्र की बिगड़ती तस्वीर पर आँसू बहाते हैं और अपना शोषण रोक तक नहीं पाते। अपनी पूँछ में आग लगाए घूमते रहते हैं। मन का ग़ुबार दफ़्तर में फटता है। अपने आपको आख़िर इस तरह कब तक धोखा देते रहेंगे मिस्टर मीडिया!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: हारने की खीज है या मीडिया से रंजिश निकालने का बहाना

यह भी पढ़ें: जंग कवरेज़ के कुछ मानक भी तय कर लीजिए मिस्टर मीडिया

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: एक सदी में कमाए प्रसारण के संस्कार कहां गए?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडियाः धंधा तो है पर क्या वाकई गन्दा है?


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया मजदूर दिवस
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago