होम / टीवी / BARC डेटा के लिए दोबारा से रजिस्टर करेगा Zee मीडिया

BARC डेटा के लिए दोबारा से रजिस्टर करेगा Zee मीडिया

ZMCL को लेकर खबर है कि समूह ने 12 अक्टूबर के सप्ताह से ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के डेटा के लिए दोबारा से जुड़ने का फैसला किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के अग्रणी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शामिल 'जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड' (ZMCL) को लेकर खबर है कि समूह ने 12 अक्टूबर के सप्ताह से ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के डेटा के लिए दोबारा से जुड़ने का फैसला किया है।

हमारी सहयोगी वेवसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने जब आधिकारिक पुष्टि के लिए BARC के सीईओ नकुल चोपड़ा संपर्क किया, तो खबर लिखे जाने तक फिलहाल उनसे संपर्क नहीं हो सका।

इससे पहले सितंबर 2022 में, BARC इंडिया के टीवी ऑडियंस मेजरमेंट सिस्टम से बाहर निकलने का फैसला किया था। कंपनी ने ऐसा कठोर कदम उठाने के पीछे की वजह लैंडिंग पेज की समस्या को बताया था। 

जी मीडिया ने तब कहा था कि वह BARC इंडिया से लगातार लैंडिंग पेज के मुद्दे पर सुधारात्मक तरीकों को अपनाए जाने का अनुरोध कर रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। न्यूज ब्रॉडकास्टर ने मांग की थी कि लैंडिंग पेज के डेटा को फाइनल व्युअरशिप में शामिल नहीं किया जाना चाहिए और व्युअरशिप काउंट करने के समय को 2 मिनट तक बढ़ा दिया जाना चाहिए। 

NDTV के बाद ZMCL ही BARC से अपने चैनल्स को निकालने वाला दूसरा टीवी न्यूज नेटवर्क था।

ZMCL के पास 5 डिजिटल चैनल्स और 17 डिजिटल ब्रैंड्स के अलावा 14 टीवी न्यूज चैनल्स का स्वामित्व है और उसका संचालन करती है। 


टैग्स न्यूज चैनल्स जी न्यूज रेटिंग्स एनडीटीवी जी मीडिया टीआरपी बार्क चैनल्स ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल टीवी रेटिंग्स टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago