होम / टीवी / ZEE समूह ने अपने इस चैनल को किया रीब्रैंड, बदला नाम और लोगो
ZEE समूह ने अपने इस चैनल को किया रीब्रैंड, बदला नाम और लोगो
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी को और दमदार बनाने के लिए अपने भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल 'बिग गंगा' की रीब्रैंडिंग की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश की प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी को और दमदार बनाने के लिए अपने भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल 'बिग गंगा' (Big Ganga) की रीब्रैंडिंग की है। इसके तहत अब इस चैनल का नाम बदलकर 'जी गंगा' (ZEE Ganga) कर दिया गया है। इसके अलावा ऑरिजिनल कंटेंट पर भी फोकस बढ़ाया गया है।
रीब्रैंडिंग के तहत ‘हर पल अवतार’ (Har Pal Aviral) के साथ भोजपुरी भावना को बढ़ाते हुए चैनल का नया लोगो होगा। 14 घंटे के ऑरिजिनल कंटेंट में 10 घंटे के चार फिक्शन शो और चार नॉन फिक्शन शो शामिल हैं। इसके अलावा 500 से ज्यादा ब्लॉकबस्टर और नई भोजपुरी फिल्में शामिल की गई हैं।
भोजपुरी के लोकप्रिय सुपर स्टार निरहुआ को ब्रैंड एम्बैसडर बनाते हुए चैनल ने एक कैंपेन भी लॉन्च किया। इस बारे में ZEEL की चीफ कंज्यूमर ऑफिसर प्रत्यूषा अग्रवाल का कहना है, ‘जी में हम हमेशा रचनात्मक करते रहते हैं, जिससे दर्शक इस चैनल से और ज्यादा से ज्यादा जुड़ते हैं और हम दर्शकों की मांग के अनुरूप उनके पसंदीदा ऑरिजिनल कंटेंट को चैनल के माध्यम से स्क्रीन पर दिखाने का प्रयास करते हैं। हमारे पहले क्यूरेटेड भोजपुरी मूवी चैनल ‘जी बाइस्कोप’ की सफलता इसका एक प्रमाण है और हम ’ जी गंगा’ के साथ भोजपुरी बाजार में अपने वादे को और मजबूत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’
वहीं, ZEEL के क्लस्टर हेड (East) सम्राट घोष का कहना है, ’ जी गंगा की रीब्रैंडिंग के साथ हम अपनी यात्रा के अगले चरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम भोजपुरी दर्शकों की आकांक्षाओं को लगातार प्रतिबिंबित करें और उन्हें मूल भोजपुरी कंटेंट के माध्यम से अपने साथ जोड़ें। इससे ब्रैंड को आगे बढ़ने और दर्शकों के साथ जुड़ने में मदद मिलेगी।’
टैग्स जी बिग गंगा जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड भोजपुरी प्रत्यूषा अग्रवाल जील ZEE समूह ने अपने इस चैनल को किया रीब्रैंड बदला नाम और लोगो Bhojpuri जीईसी चैनल्स जी गंगा सम्राट घोष