होम / टीवी / Zee ने स्पोर्ट्स की दुनिया में फिर बढ़ाए कदम, खरीदे इस लीग के प्रसारण अधिकार

Zee ने स्पोर्ट्स की दुनिया में फिर बढ़ाए कदम, खरीदे इस लीग के प्रसारण अधिकार

वैसे यह प्रसारण अधिकार अधिग्रहण ऐसे समय पर हुआ है, जब Zee देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बनाने के लिए सोनी पिक्चर्स के साथ अपने कारोबार को मर्ज करने की प्रक्रिया में है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’  (Zee Entertainment Enterprises Ltd) ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) यूएई टी20 लीग (UAE T20 League) के प्रसारण अधिकार 10 साल के लिए हासिल कर लिए हैं। करीबी सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने आगे बताया कि ब्रॉडकास्टर को लीग के प्रसारण अधिकार शुल्क (broadcast rights fee) के तौर पर प्रति वर्ष 15 मिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा। इस प्रकार, इस डील का कुल मूल्य 10-वर्ष की अवधि के दौरान 150 मिलियन डॉलर होगा।

वैसे यह प्रसारण अधिकार अधिग्रहण ऐसे समय पर हुआ है, जब कंपनी 2 अरब डॉलर के संयुक्त राजस्व के साथ देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बनाने के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks India) के साथ अपने कारोबार को मर्ज करने की प्रक्रिया में है। ZEEL 2016 में ‘टेन स्पोर्ट्स’ (Ten Sports) को 385 मिलियन डॉलर में सोनी को बेचकर स्पोर्ट्स बिजनेस से बाहर हो गया था। जी-सोनी के मर्जर का मतलब होगा कि नई कंपनी में स्पोर्ट्स जॉनर की फिर से वापसी।

मीडिया इंडस्ट्री के एक दिग्गज ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘ZEEL ने यूएई टी20 लीग के प्रसारण अधिकार के लिए 15 मिलियन डॉलर के वार्षिक भुगतान के साथ 10 साल का करार किया है। इस तरह ब्रॉडकास्टर 10 साल की अवधि में 150 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगा।’

हाल ही में हुई APOS India Summit में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा था कि ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ और ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के साथ प्रस्तावित मर्जर में सबकुछ ट्रैक पर है और यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा था कि मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में सोनी पिक्चर्स 1.5 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेगी, जिससे हमें स्पोर्ट्स समेत दूसरे प्रीमियम कंटेंट मिलेंगे और इसमें ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का मौका भी मिलेगा।

यह पूछे जाने पर क्या मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के आगामी सीजन के राइट्स खरीदने के लिए भी बोली लगाएगी? तब गोयनका ने कहा था कि बोली लगाने का फैसला, नहीं लगाने का फैसला और किस कीमत पर बोली लगाना है, यह सारे फैसले मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी का बोर्ड लेगा। मैं अकेले यह नहीं तय कर सकता।

गोएनका ने कहा था, ‘Zee और Sony के मर्जर से देश की सबसे बड़ी मीडिया व एंटरटेनमेंट कंपनी बनेगी। हमारा रेवेन्यू स्टैंडअलोन आधार पर करीब 2 अरब डॉलर का होगा। साथ ही मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में सोनी जो पूंजी लगाएगी, वह हमें स्पोर्ट्स सहित दूसरे प्रीमियम कंटेंट में अधिक निवेश का मौका देगा।

उन्होंने कहा था, ‘डिजिटल दुनिया ने पैसे कमाने के नए स्रोत बनाए हैं, जो लगभग 5 साल तक नहीं मौजूद था। सिर्फ इस सेक्टर में ही काफी कुछ नई चीजें हो रही हैं। ऐसे में निश्चित रूप से नई कंपनी के लिए स्पोर्ट्स भी एक नया फोकस एरिया होगा। भारत निकट भविष्य में TV और डिजिटल के लिए बड़ा बाजार बना रहेगा। एक कंपनी के रूप में Zee अपनी डिजिटल उपस्थिति को बढ़ाने और उसके साथ लिनियर टीवी में निवेश करना जारी रखेगी।’

उन्होंने यह भी कहा था कि Zee स्टैंडअलोन आधार पर खेल अधिकारों के लिए बोली नहीं लगाएगा क्योंकि उसने अभी-अभी खेल के क्षेत्र में सोनी के साथ गैर-प्रतिस्पर्धा समाप्त की है। उन्होंने कहा था कि हम स्टैंडअलोन आधार पर खेल पर पुनर्विचार करेंगे, लेकिन अभी मेरा पूरा ध्यान सोनी के साथ दोनों के बीच होने वाली डील पर है। उन्होंने कहा था कि स्पोर्ट्स से बाहर निकलने के बाद से बहुत कुछ बदल गया है और मजेदार बात यह है कि हमने इसे सोनी को था और अब सर्कल फिर से वापस घूम रहा है।

वैसे बता दें कि क्रिकेट, जिसके दुनियाभर में 2.5 बिलियन से अधिक खेलप्रेमी हैं। क्रिकेट संयुक्त अरब अमीरात में दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला खेल है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे क्रिकेट के दीवाने देशों का एक बड़ा प्रवासी वर्ग भी रहता है। यही कारण है कि लीग में छह टीम मालिकों में से चार भारतीय कंपनियां हैं।


टैग्स जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया अमीरात क्रिकेट बोर्ड यूएई टी20 लीग प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स बिजनेस
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

23 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago