होम / टीवी / ZEEL के MD पुनीत गोयनका ने NCLAT का खटखटाया दरवाजा, की ये अपील

ZEEL के MD पुनीत गोयनका ने NCLAT का खटखटाया दरवाजा, की ये अपील

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में एक अपील दायर की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में एक अपील दायर की है, जिसमें नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच द्वारा पारित आदेश के खिलाफ राहत की मांग गई है।दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल ने बुधवार को इंडसइंड बैंक द्वारा जी एंटरटेनमेंट के 83.08 करोड़ रुपए के कर्ज डिफॉल्ट के आवेदन को स्वीकार करते हुए इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया (दिवाला प्रक्रिया) को मंजूरी दी है।

बता दें कि इंडसइंड बैंक ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 के सेक्शन 7 के तहत कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की थी। करीब तीन साल पहले फरवरी 2020 में इंडसइंड बैंक ने जी एंटरटेनमेंट के 83.08 करोड़ रुपए के बकाए के लिए बैंकरप्सी कोर्ट का रुख किया था।

इस बीच कंपनी की ओर से एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि ZEEL के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में एक अपील दायर की है, जिसमें नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच द्वारा पारित आदेश के खिलाफ राहत की मांग गई है। कंपनी ने कहा कि पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रस्तावित विलय को समय पर पूरा करने के लिए वह कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।

कंपनी ने आगे कहा कि ZEEL एक कर्ज-मुक्त और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनी है और अपने हितधारकों के लिए मूल्य निर्माण में विश्वास करती है।

हालांकि,  इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया को मंजूरी दिए के बाद जी एंटरटेनमेंट  और सोनी पिक्चर्स (Sony Pictures) के बीच होने वाली डील अब ठंडे बस्ते में पहुंच गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के नियमों के मुताबिक, एक बार जब कंपनी इनसॉल्वेंसी में चली गई तो किसी भी संपत्ति के ट्रांसफर पर रोक लग जाती है।


टैग्स जी एंटरटेनमेंट नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल एनसीएलएटी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

22 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago