होम / टीवी / अब ‘Zee’ समूह से जुड़ीं पूजा सेठी, मिली ग्रुप एडिटर की जिम्मेदारी
अब ‘Zee’ समूह से जुड़ीं पूजा सेठी, मिली ग्रुप एडिटर की जिम्मेदारी
देश की प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश की प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर ये है कि वरिष्ठ पत्रकार पूजा सेठी ने यहां बतौर ग्रुप एडिटर जॉइन किया है। पूजा सेठी इससे पहले स्वास्थ्य' क्षेत्र की प्रमुख वेबसाइट myupchar.com में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (कंटेंट स्ट्रैटेजी और पार्टनरशिप्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। वह यहां करीब सवा साल से जुड़ी हुई थीं।
पूजा सेठी इससे पहले देश के प्रमुख मीडिया समूह 'जागरण प्रकाशन लिमिटेड' की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) में जीएम और डिजिटल हेड (जागरण ऑनलाइन) के रूप में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘दैनिक जागरण’ समूह के अंग्रेजी अखबार ‘सिटी प्लस’ में भी एग्जिक्यूटिव एडिटर रह चुकी हैं। पूर्व में वह ‘Getit Infomedia’ और ‘indiatimes’ (टाइम्स ऑफ इंडिया) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पूजा सेठी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह ‘ऑल इंडिया रेडियो’ और ‘दूरदर्शन’ में फ्रीलॉन्स एंकर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड पूजा सेठी