होम / टीवी / चुनाव से पहले ये तीन नए चैनल लॉन्च करेगा Zee मीडिया
चुनाव से पहले ये तीन नए चैनल लॉन्च करेगा Zee मीडिया
इस साल तीन राज्यों में होने वाले चुनावों और अगले साल होने वाले आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए 'जी मीडिया' (ZEE Media Corporation) तीन चैनल लॉन्च करेगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
इस साल तीन राज्यों में होने वाले चुनावों और अगले साल होने वाले आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए 'जी मीडिया' (ZEE Media Corporation) तीन चैनल लॉन्च करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीन चैनलों में पहला तो 'जी न्यूज एचडी' होगा और दो अन्य में एक कन्नड़ और एक तेलुगु भाषी चैनल होगा।
बता दें कि जी न्यूज ने हाल ही में अपने लुक में बदलाव किया है, ताकि व्युअर्स को और बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके।
जी न्यूज ने हाल ही में एक नया लुक जारी किया है, जिसमें एक जीवंत रंग पैलेट और स्पष्ट दृश्य हैं। चैनल के अनुसार, नए डिजाइन को गहन मार्केट रिसर्च और ऑडियंस की ओर से मिले सुझावों/प्रतिक्रियाओं के आधार पर तैयार किया गया है।
टैग्स चैनल चुनाव ZEE मीडिया