होम / टीवी / Zee Media में दिनेश गर्ग को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
Zee Media में दिनेश गर्ग को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश गर्ग को 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। एस्सेल समूह में एक दशक से ज्यादा की पारी के दौरान निभा चुके हैं विभिन्न भूमिकाएं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
डॉ. सुभाष चंद्रा के स्वामित्व वाले ‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) ने दिनेश गर्ग को ‘जी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड’ (Zee Media Network Limited) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (फाइनेंस) की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नई भूमिका में वह फाइनेंसियल स्ट्रैटेजी, कॉरपोरेट फाइनेंस के साथ ही कंपनी के निवेशक संबंधी मामलों को देखेंगे।
दिनेश गर्ग की इस पद पर नियुक्ति के बारे में कंपनी ने ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को भी सूचना दे दी है। ‘BSE’ के पास जमा कराए एक पब्लिक नोटिस में कंपनी ने बताया है कि 20 सितंबर को हुई बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दिनेश गर्ग की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है।
बता दें कि दिनेश गर्ग एस्सेल समूह से एक दशक से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। इस अवधि के दौरान वह ग्रुप की तमाम कंपनियों में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं। पूर्व में वह वर्ष 2009 से 2016 के दौरान ‘ZMCL’ में चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश गर्ग को 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपनी नई भूमिका में वह सुमित कपूर की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
टैग्स जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड जी समूह दिनेश गर्ग एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर