होम / टीवी / आम बजट की कवरेज पर Zee Business ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

आम बजट की कवरेज पर Zee Business ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद 'जी बिजनेस' के मैनेजर अनिल सिंघवी ने टीम के इस कार्यकुशलता की तारीफ की है। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के बड़े बिजनेस चैनल्स में शुमार 'जी बिजनेस' इस समय सुर्खियों में है। दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी को जो आम बजट पेश किया गया, उसकी कवरेज के मामले में इस चैनल ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। 

अर्थव्यवस्था के हर पहलू से दर्शकों को रूबरू करवाने के लिए चैनल द्वारा एक विशाल पैनल को आमंत्रित किया गया, जिसमें अर्थ जगत से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियां शामिल थीं। आम बजट को कैसे सरल भाषा में जनता को समझाया जाए, इसकी तैयारी 'जी बिजनेस' ने काफी पहले ही कर ली थी। 

जब आम बजट पेश किया जा रहा था, तब इस चैनल के यूट्यूब लाइव स्ट्रीम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। आमतौर पर बिजनेस चैनल को लोग कम देखते हैं, लेकिन एक फरवरी को 20 लाख से अधिक लोगों ने उस बजट को देखा। अगर अधिकतम लाइव व्यूज की बात करें तो वो एक लाख 4 हजार थे, जो हिंदी और इंग्लिश के बिजनेस चैनल्स और जनरल चैनल्स से बहुत आगे थे।

इसके अलावा 4 लाख 91 हजार घंटे का Watch Time चैनल को बजट के दौरान मिला, वहीं 53 लाख Impressions रिकॉर्ड किए गए। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद 'जी बिजनेस' के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने टीम की इस कार्यकुशलता की तारीफ की है। 

उन्होंने बताया, 'एडिटोरियल और मार्केटिंग टीम के सहयोग से ही ऐसा संभव हो पाया है। हम कई दिनों से आम बजट के कवरेज की तैयारी कर रहे थे और उम्मीद के मुताबिक हमें सफलता प्राप्त हुई है।' इसके अलावा उन्होंने अपने दर्शकों का भी धन्यवाद किया और कहा कि दर्शकों का प्यार, विश्वास और स्नेह ही उन्हें इतनी मेहनत करने की प्रेरणा देता है।


टैग्स जी बिजनेस बजट आम बजट भारत सरकार
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago