होम / टीवी / जी बोर्ड ने इनवेस्को के इस अनुरोध को ठुकराया

जी बोर्ड ने इनवेस्को के इस अनुरोध को ठुकराया

शुक्रवार को हुई बैठक में, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अल्पांश शेयरधारकों की मांग को खारिज कर दिया और उसे अवैध करार दिया। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ( Zee Entertainment Enterprises Ltd.) ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल (बोर्ड) ने मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका को हटाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने के शेयरधारकों, इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के अनुरोध को खारिज कर दिया है।

शुक्रवार को हुई बैठक में, कंपनी के निदेशक मंडल ने अल्पांश शेयरधारकों की मांग को खारिज कर दिया और उसे अवैध करार दिया। 

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘एक अक्टूबर 2021 को हुई बैठक में, बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि मांग गलत और अवैध है। इस बारे में इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड्स और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी को सूचना दे दी गयी है कि कंपनी असाधारण आम बैठक बुलाने में असमर्थ है।’

बता दें कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की मुंबई पीठ ने गुरुवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए असाधारण आम बैठक (ईजीएम)  बुलाने के इनवेस्को के अनुरोध पर विचार करने के लिए बोर्ड की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया था।

अमेरिकी कंपनी इनवेस्को ने ईजीएम बुलाने, कंपनी के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर  पुनीत गोयनका के साथ-साथ दो अन्य डायरेक्टर्स को हटाने तथा छह नए डायरेक्टर्स की नियुक्ति के साथ बोर्ड का पुनर्गठन करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी।

कंपनी के अनुसार, अनुभवी पेशेवरों वाले बोर्ड ने मांग के विभिन्न कानूनी और सांविधिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और चर्चा की।

अल्पांश शेयरधारकों की याचिका पर एनसीएलटी चार अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (पूर्व में इनवेस्को ओपनहेइमेर डेवलपिंग मार्केटिंग्स फंड) का ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के साथ जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।


टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड  Zee Entertainment Enterprises Ltd. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण इनवेस्को ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago