होम / टीवी / Z व कंटेंट स्टार्टअप Bullet में रणनीतिक साझेदारी, लॉन्च करेगा माइक्रो-ड्रामा ऐप
Z व कंटेंट स्टार्टअप Bullet में रणनीतिक साझेदारी, लॉन्च करेगा माइक्रो-ड्रामा ऐप
ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEE) ने कंटेंट और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप बुलेट (Bullet) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने कंटेंट और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप बुलेट (Bullet) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। Bullet की स्थापना अनुभवी उद्यमी अजीम लालानी और सौरभ कुशवाह ने की है। यह भारत का पहला माइक्रो-ड्रामा ऐप है जो तेज रफ्तार, क्रिएटर-आधारित शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट पर केंद्रित है और खासतौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
'Z' ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि Bullet में निवेश या हिस्सेदारी खरीद के माध्यम से यह साझेदारी की गई है, जो कंपनी की कंटेंट और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मेशन की रणनीति के अनुरूप है।
Bullet को ZEE5 के ईकोसिस्टम के भीतर लॉन्च किया जाएगा, जिससे इस ऐप को ZEE5 के व्यापक यूजर बेस का फायदा मिलेगा। यह प्लेटफॉर्म शॉर्ट बर्स्ट में बिंज-वॉचिंग के लिए तैयार की गई देसी कहानियों को ग्लोबल फ्लेवर के साथ पेश करेगा। ऐप को कई भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें 'Z' की समृद्ध कंटेंट लाइब्रेरी का भरपूर उपयोग होगा।
Bullet की सबसे बड़ी ताकत इसके कंटेंट मॉडल में है। यह क्रिएटर-नेतृत्व वाले शॉर्ट वीडियो, गेमिफाइड एक्सपीरियंस, और AI-पावर्ड पर्सनलाइजेशन और प्राइसिंग के जरिए भारतीय शॉर्ट-फॉर्म एंटरटेनमेंट को पूरी तरह से नया आकार देगा। प्लेटफॉर्म मोबाइल-फर्स्ट यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो तेज और इमर्सिव अनुभव की तलाश में रहते हैं। इसमें AI की मदद से कंटेंट की वैल्यू, प्रदर्शन और वितरण को मापने की प्रणाली शामिल होगी। साथ ही रिवॉर्ड-बेस्ड गेमिफिकेशन और क्रिएटर-जेनरेटेड कंटेंट पाइपलाइन से इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स और स्टूडियो को कमाई और ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे।
'Z' के प्रवक्ता ने कहा, “डिजिटल ईकोसिस्टम के तेजी से बढ़ने के साथ हम ऐसे नए फॉर्मैट्स की तलाश में हैं जो स्केल ला सकें। Bullet के साथ हमारी साझेदारी भविष्य की डिजिटल रणनीति को मजबूती देने के साथ युवा दर्शकों से गहराई से जुड़ने का एक अहम जरिया बनेगी। माइक्रो-ड्रामा जैसे फॉर्मैट हमें शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग के जरिए नई पीढ़ी से संवाद का सशक्त माध्यम उपलब्ध कराते हैं।”
Bullet को ZEE5 की टेक्नोलॉजी, कंटेंट एनालिटिक्स और बड़े यूजर बेस से सीधा लाभ मिलेगा। ZEE5 के पास यूजर बिहेवियर, कंटेंट परफॉर्मेंस और स्केलेबल टेक स्टैक की गहरी समझ है, जो Bullet को एक प्रभावी प्लेटफॉर्म बनाएगी।
Bullet के को-फाउंडर और चीफ बिजनेस ऑफिसर अजीम लालानी ने कहा, “हमने पिछले दो दशकों में कई कंटेंट क्रांतियों को देखा है और अब एक और बड़े बदलाव का समय है। शॉर्ट फॉर्म कंटेंट की खपत में आई तेज बढ़ोतरी ने यह साफ कर दिया है कि दर्शक अब तेज, सटीक और भावनात्मक कहानियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। 'Z' की कंटेंट विरासत और Bullet के टेक फॉर्मैट मिलकर इस स्पेस को बदलने के लिए तैयार हैं।”
Bullet के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी व प्रोडक्ट ऑफिसर सौरभ कुशवाह ने कहा, “क्रिएटर्स, टेक्नोलॉजी और स्टोरीटेलिंग का मिलन डिजिटल एंटरटेनमेंट को नई दिशा दे रहा है। Bullet सिर्फ एंटरटेन नहीं करेगा, बल्कि नए टैलेंट को सशक्त भी करेगा। गेमिफाइड लेयर्स, AI-बेस्ड ऑपरेशंस और क्रिएटर-फर्स्ट इकोसिस्टम के साथ हम भारत में माइक्रो-ड्रामा का भविष्य गढ़ रहे हैं।”
यह साझेदारी 'Z' की डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के स्टोरीटेलिंग फॉर्मैट्स को अपनाने की प्रतिबद्धता को और मजबूती देती है। 'Z' की जोखिम लेने की प्रवृत्ति और भारतीय कंटेंट बनाने की विरासत इसे माइक्रो-ड्रामा जैसी नई कैटेगरी को स्केलेबल रूप में लीड करने के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है।
टैग्स