होम / टीवी / युवा पत्रकार अश्विन मिश्र ने 'इंडिया अहेड' में अपनी पारी को दिया विराम

युवा पत्रकार अश्विन मिश्र ने 'इंडिया अहेड' में अपनी पारी को दिया विराम

युवा पत्रकार अश्विन मिश्र ने 'इंडिया अहेड' (India Ahead) न्यूज चैनल में अपनी पारी को विराम दे दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

युवा पत्रकार अश्विन मिश्र ने 'इंडिया अहेड' (India Ahead) न्यूज चैनल में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस चैनल में  बतौर मल्टीमीडिया प्रड्यूसर कार्यरत थे। 'समाचार4मीडिया' से बातचीत में अश्विन मिश्र ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। 

'इंडिया अहेड' पर प्राइम टाइम शो हर शाम छह बजे 'IPL का महाकुंभ' बतौर एंकर होस्ट करते थे, जिसमें देश के कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर, कोच, स्पोर्ट्स एक्सपर्ट जुड़ते थे। साथ ही अश्विन ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 'भारत का मिजाज' प्रोग्राम अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और अयोध्या लोकसभा सीट पर जाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग भी किया था।

बता दें कि 'इंडिया अहेड' से पहले अश्विन मिश्र 'हिंदी खबर' न्यूज चैनल में बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

अश्विन हिंदी खबर से पहले गोवा बेस्ड एक हिंदी न्यूज चैनल के स्टार्टअप का हिस्सा थे, जहां वह एंकर कम मल्टीमीडिया प्रड्यूसर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

अश्विन मिश्र को वर्ष 2016 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में प्रिंट,टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रहा है। उन्होंने यूपी, झारखण्ड, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश में चुनावी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके साथ ही बतौर पॉलिटिकल पीआर कंपनी ‘POLITICAL WIZARDS CONSULTING PRIVATE LIMITED’ में बतौर चीफ मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

मूल रूप से अमेठी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अश्विन मिश्र को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। उन्होंने ‘स्वंत्रता स्वरूप‘ मैगजीन से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। पूर्व में वह ‘भारत लाइव 24‘, 'पत्रिका', 'जी न्यूज', ‘न्यूज18 इंडिया‘, ‘दैनिक भास्कर‘ और 'इंडिया न्यूज' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अश्विन मिश्र ने ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, नोएडा से जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रयागराज के ‘यूपी राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) भी किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से अश्विन मिश्र को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स न्यूज चैनल युवा पत्रकार इंडिया अहेड अश्विनी मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

4 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

14 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago