होम / टीवी / अब सीधे डॉ. सुभाष चंद्रा को रिपोर्ट करेंगी WION की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा
अब सीधे डॉ. सुभाष चंद्रा को रिपोर्ट करेंगी WION की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा
‘जी समूह’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद कंपनी ने कई बड़े फैसले लिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी समूह’ (Zee Group) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद कंपनी ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इन्हीं फैसलों के तहत ’जी’ मीडिया ग्रुप के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' (WION) की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा उपाध्याय अब सीधे ‘एस्सेल ग्रुप’ के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा को रिपोर्ट करेंगी।
बता दें कि पलकी शर्मा देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्राइम टाइम अंग्रेजी न्यूज शो में से एक ‘ग्रेविटास’ (Gravitas) को होस्ट करती हैं। उन्हें मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 21 साल का अनुभव है।
सुधीर चौधरी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद 'जी मीडिया' (Zee Media) ने अब नया फैसला लिया है। इस फैसले के तहत ‘जी न्यूज’ (Zee News), ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और ‘जी 24 तास’ (Zee 24 Taas) के एडिटर अब प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी एंड इनोवेशन) को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, ‘वियॉन’ (WION) के एडिटर सीधे पब्लिशर को रिपोर्ट करेंगे।
इस बारे में जारी एक इंटरनल ई-मेल (जिसकी एक कॉपी समाचार4मीडिया के पास भी है) में कहा गया है, ‘आप सभी को सूचित किया जाता है कि ‘जी मीडिया’ में एक दशक बिताने के बाद, क्लस्टर-1 के सीईओ सुधीर चौधरी ने 'जी मीडिया' से अलग होकर नई दिशा में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। वह वर्ष 2012 से हमारे साथ जुड़े हैं और क्लस्टर-1 के चैनलों को ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुधीर चौधरी अब अपना वेंचर स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हैं। उनकी इस महत्वाकांक्षा का सम्मान करते हुए भारी मन से ऑर्गनाइजेशन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’
सुधीर चौधरी के इस्तीफा दिए जाने के बाद 'जी मीडिया' (Zee Media) द्वारा लिए गए नए फैसले के तहत ‘जी न्यूज’ (Zee News), ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और ‘जी 24 तास’ (Zee 24 Taas) के एडिटर अब प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी एंड इनोवेशन) को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, ‘वियॉन’ (WION) के एडिटर सीधे पब्लिशर को रिपोर्ट करेंगे।
बता दें कि ‘विऑन’ के दुनिया भर के शहरों में 35 से ज्यादा ब्यूरो हैं। अब यह अफ्रीका, यूरोप, रूस, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया पैसिफिक और मिडिल ईस्ट व नॉर्थ अफ्रीका के 190 देशों में अपना विस्तार कर रहा है।
टैग्स जी न्यूज जी मीडिया सुधीर चौधरी डीएनए इस्तीफा शो विऑन पलकी शर्मा उपाध्याय वियॉन रिजाइन एमई रोहित रंजन