होम / टीवी / Enba2019: इन दिग्गजों की जूरी फाइनल करेगी अवॉर्ड्स विजेताओं के नाम
enba2019: इन दिग्गजों की जूरी फाइनल करेगी अवॉर्ड्स विजेताओं के नाम
दिल्ली में 15 फरवरी को होगी जूरी मीट, 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) का आयोजन इस बार 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में किया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
इनबा के 12वें एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए 15 फरवरी को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा। इस जूरी में राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगे।
जूरी के अन्य सम्मानित सदस्यों में ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, असम की कलियाबोर सीट से चुने गए सांसद गौरव गोगोई, पूर्व सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव महेश गिरी, लोकसभा सांसद और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) व कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) के फाउंडर प्रोफेसर अच्युत सामंत, राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव, पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी, सांसद अपराजिता सारंगी, पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी, ‘इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड’ (IHCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पुनीत छटवाल, ‘डेंट्सू एजिस नेटवर्क’ के सीईओ (एशिया पैसिफिक) और चेयरमैन (इंडिया) आशीष भसीन, ‘ब्लू स्टार’ के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. थियागराजन, ‘डब्ल्यूपीपी’ (WPP) इंडिया के कंट्री मैनेजर सीवीएल श्रीनिवास का नाम शामिल है।
इनके अलावा जूरी के अन्य सम्मानित सदस्यों में डालमिया ग्रुप के चेयरमैन गौरव डालमिया, ‘पब्लिसिस ग्रुप साउथ एशिया’ (Publicis Groupe South Asia) की सीईओ अनुप्रिया आचार्य, ‘एडफैक्टर्स पीआर’ (Adfactors PR) के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मदन बहल, बीजेपी के प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, शिव सेना की डिप्टी लीडर प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस प्रवक्ता और ‘Dale Carnegie Training India’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर संजय झा, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया, आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मेंबर आतिशी मार्लेना, आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा, ‘एमडीआई’ (MDI) गुरुग्राम के डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार सिंह, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेजिडेंट पद्मश्री आलोक मेहता, डावर ग्रुप के चेयरमैन पूरन डावर, ‘हाउस ऑफ चीयर’ (House Of Cheer) के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक शामिल हैं।
वहीं, ‘स्कोप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Scope India Pvt Ltd) के एमडी राकेश कुमार शुक्ला, ‘हवास ग्रुप’ (Havas Group) इंडिया के सीईओ राना बरुआ, ‘मेडिकाबाजार’ (Medikabazaar) के फाउंडर और सीईओ विवेक तिवारी, ‘RightFOLIO’ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. परकला प्रभाकर, ‘वोल्टास’ के पूर्व सीओओ और ‘सिंपा नेटवर्क्स’ के डायरेक्टर सलिल कपूर, ‘EMMAY Entertainment’ की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मोनिषा अड्वानी (MONISHA ADVANI), ‘इंडियन डॉक्यूमेंट्री फाउंडेशन’ की फाउंडर और सीईओ सोफी विश्वरमन (SOPHY VSIVARAMAN) और ‘GoZoop’ के सीईओ और को-फाउंडर अहमद आफताब नकवी, ‘ट्रस्ट लीगल’ (Trust Legal) के सीनियर एडवोकेट जॉय बसु और ‘नेट वैल्यू मीडिया’ (Net Value Media) के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर जनार्दन पांडे को भी जूरी मेंबर्स में शामिल किया गया है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स इनबा अवॉर्ड्स जूरी मीट हरिवंश नारायण सिंह