होम / टीवी / क्या टीवी चैनलों की कीमत बढ़ाने से सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू में होगी वृद्धि?

क्या टीवी चैनलों की कीमत बढ़ाने से सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू में होगी वृद्धि?

नेटवर्क18, सनटीवी और जी एंटरटेनमेंट के नक्शेकदम पर चलते हुए अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया) ने एक नए रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) की घोषणा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

नेटवर्क18 (Network18), सनटीवी (SunTV) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के नक्शेकदम पर चलते हुए अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया) ने एक नए रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) की घोषणा की है, जो 1 फरवरी, 2024 से प्रभावी होगा।

जैसा कि 'समाचार4मीडिया' ने अपनी रिपोर्ट में इससे पहले कहा था कि कुछ ब्रॉडकास्टर्स ने नए RIO में अपने कुछ पिछले बुके को समाप्त कर दिया है और नए लॉन्च किए हैं और कुछ चैनलों के कीमतों में भी बदलाव किया है। जबकि कुछ इंडस्ट्री एनालिस्ट्स का मानना है कि कीमतों में बदलाव करने की जरूरत है, क्योंकि कंटेंट की लागत बढ़ रही है और ऐड रेवेन्यू अभी भी स्थिर है। हालांकि, कुछ को यह डर है कि कीमतें बढ़ाए जाने से कॉर्ड-कटिंग (cord-cutting) में और वृद्धि होगी।

एनवी कैपिटल (NV Capital) के को-फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर नितिन मेनन के अनुसार, ब्रॉडकास्टिंग में ऐड रेवेन्यू की वृद्धि दर में मंदी और ओटीटी क्षेत्र के अतिरिक्त दबाव को देखते हुए ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के लिए नेचुरल ट्रैजेक्ट्री को कम से कम दरों में बढ़ाना होगा, ताकि किसी न किसी रूप में उनकी बॉटम लाइन को मदद मिल सके। हालांकि, यह देखते हुए कि मौजूदा केबल यूज करने वाले जो घर हैं, वह भी ब्रॉडबैंड की ओर शिफ्ट हो रहे हैं, लिहाजा केबल और डीटीएच घरों के मौजूदा आधार पर कॉर्ड-कटिंग जारी रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि जो ब्रॉडकास्टर्स कॉर्ड-कटिंग की प्रवृत्ति को रोक सकते हैं, वे ही ब्रॉडबैंड में निर्बाध रूप से बदलाव कर सकते हैं। 

नाम न छापने की शर्त पर एक प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूशन ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' को बताया कि कीमतों में संशोधन से एमआरपी (MRP) बढ़ोतरी के आधार पर ही सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू में वृद्धि होगी। हालांकि संभावना जताते हुए वह इस बात पर काफी सकारात्म दिखे कि मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) और ब्रॉडकास्टर्स के बीच आपसी सहमति बनेगी और इस तरह से बढ़ोतरी पर सहमति बन जाएगी। 

उन्होंने कहा कि मेरी राय में, यह स्वतंत्र नेटवर्क के लिए एक युग का अंत है क्योंकि उनके लिए जीवित रहना मुश्किल होगा। कॉर्ड-कटिंग का जोखिम है, क्योंकि कंज्यूमर्स स्ट्रीमिंग सेवाओं जैसे अधिक लागत प्रभावी विकल्पों की तलाश में हैं, जो इंडस्ट्री की ट्रैजेक्ट्री को आकार दे सकते हैं।  

एक अग्रणी ब्रॉडकास्टर के सीनियर एग्जिक्यूटिव ने बताया किया कि वे लंबे समय से MSOs और DPOs का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन वे हमेशा पुरानी व्यवस्था के साथ नहीं चल सकते हैं और कंटेंट की लागत अब आसमान छू रही है।

उन्होंने कहा कि DPOs कभी भी वास्तविक संख्या साझा नहीं करते हैं। उनका कहना है कि वे हर दिन सब्सक्राइबर खो रहे हैं। यदि ऐसा है तो वे मार्केटिंग या कैरिज फीस कम क्यों नहीं कर रहे हैं? वे FTAs के लिए दो अलग-अलग सब्सक्राइबर्स बेस पेश करते हैं। उनके पास बहुत ही बड़ा सब्सक्राइबर बेस है और पे ब्रॉडकास्टर्स के लिए, इसमें भारी गिरावट आई है। पहले फी टर्म (fee term) फिक्स थी, लेकिन अब यह शायद ही है। इस वजह से रेवेन्यू से समझौता कर लिया गया है।

वहीं दूसरी ओर, डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) का कहना है कि पहले से ही उनके सब्सक्राइबर्स कम हो रहे हैं और अब वह तेजी से बढ़ते ओटीटी स्पेस और इंटरनेट से प्रतिस्पर्धा से लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हर महीने, रिचार्ज की संख्या कम हो जाती है, क्योंकि सब्सक्राइबर्स ओटीटी या अन्य उपकरणों के माध्यम से कंटेट देखना पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग कहते हैं कि वे केवल ब्रॉडबैंड और कुछ न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के कारण बने हुए हैं, जो उन्हें मार्केटिंग फी का भुगतान करते हैं। कुछ चैनलों की कीमतें ए-ला-कार्टे  आधार पर 3 रुपये से बढ़कर 19 रुपये हो गई है। कुछ (DPOs कह रहे हैं कि वे चैनलों को ए-ला-कार्टे आधार पर ही रखेंगे और बुके का विकल्प नहीं चुनेंगे।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई (TRAI) द्वारा नए टैरिफ ऑर्डर (NTO) में संशोधन के बाद ZEEL, Network18 और Culver Max ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में अपने चैनल व बुके की कीमतें अपडेट की थी। अन्य नेटवर्क जिन्होंने कीमतों में संशोधन किया था, वे थे सन टीवी, डिस्कवरी कम्युनिकेशन इंडिया, डिज्नी स्टार इंडिया और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट। संशोधित RIOs 16 दिसंबर को लागू किए गए और 1 फरवरी, 2023 को प्रभावी हो गए थे।


टैग्स नेटवर्क18 सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज आरआईओ रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर सनटीवी कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

23 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago