होम / टीवी / ZEEL के MD पुनीत गोयनका ने बताया, किन चीजों पर है उनका ज्यादा फोकस

ZEEL के MD पुनीत गोयनका ने बताया, किन चीजों पर है उनका ज्यादा फोकस

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने वित्तीय वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने वित्तीय वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। तिमाही नतीजों के लिए की गई अर्निंग कॉल्स के दौरान ZEEL के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनके कुछ प्रमुख चैनलों ने लाभ अर्जित किया है, साथ ही डिजिटल कारोबार में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की है।

गोयनका ने कहा कि मार्केट में यह हमारी पेशकश को मजबूत करती है और इस सफलता के पीछे टीम के ठोस प्रयासों को दर्शाती है। हमारा पूरा फोकस कंज्यूमर्स को लगातार एक मजबूत कंटेंट देने पर ही केंद्रित है।

बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए गोयनका ने कहा कि मीडिया व एंटरटेनमेंट (M&E) के कई प्रमुख सेगमेंट्स में हमेशा ही अपार क्षमताएं और ग्रोथ के कई अवसर रहते हैं।

कॉल के दौरान गोयनका ने निवेशकों को ZEEL और Sony के बीच प्रस्तावित विलय की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि हमें स्टॉक एक्सचेंज के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) और कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों से अनुमोदन प्राप्त हुआ है। अपने स्तर पर दोनों ही  टीमों का फोकस पूरी तरह से नियमों के अनुसार सभी आवश्यक कानूनी और नियामक प्रक्रियाओं को पूरा करने पर है।

उन्होंने आगे कहा कि वैसे हमारा पूरा फोकस इन प्रक्रियाओं को सही तरीके से और समय रहते पूरा करने पर है। हम अपने सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए वैल्यू जनरेटिंग इंस्टीट्यूशंस निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ILT20 के उद्घाटन संस्करण के साथ ही स्पोर्ट्स बिजनेस में भी ZEEL ने हाल ही में एंट्री की है। इस पर बात करते हुए गोयनका ने कहा कि इसने कंपनी के लिए अच्छा संकेत दिया है और दर्शकों व ऐडवर्टाइजर्स से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हमारा लक्ष्य इस मूमेंटम को और आगे ले जाना है और अपने स्पोर्ट्स बिजनेस के लिए दर्शकों के उत्साह को व अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच को बढ़ाना है। साथ ही इकनॉमिक मसल्स को और मजूबत करना है।

ऐडवर्टाइजिंग के मोर्चे पर गोयनका ने कहा, 'निकट भविष्य में ऐडवर्टाइजिंग से होने वाली आमदनी को लेकर हमें काफी उम्मीदें हैं। इस तिमाही में भी ओवरऑल सेंटीमेंट्स लगातार कुछ सॉफ्ट बने हुए हैं, जिसके चलते ही पूरे सेक्टर में ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में वृद्धि हुई है।   

गोयनका ने कहा कि बड़े पैमाने पर जो आर्थिक और मुद्रास्फीति की जो मुश्किलें रही हैं, वो अब धीरे-धीरे कम हो रही हैं। प्रमुख ब्रैंड्स व ऐडवर्टाइजर्स ने सभी कैटेगरी में अपने खर्च पर रोक लगा रखी है। इस तथ्य को देखते हुए, हमारे पास एफएमसीजी ऐडवर्टाइजर्स और टियर II व टियर III दर्शकों के लिए बहुत ही ज्यादा अवसर हैं, लिहाजा हमारा ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू बढ़ा है।

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि वह उम्मीद करते हैं कि बजट 2023 में वित्त मंत्री ने जो घोषणाएं की हैं, उससे पूरे विज्ञापन वातावरण में तेजी से सुधार होगा।

सब्सक्रिप्शन के मोर्चे पर, गोयनका ने कहा कि नए टैरिफ ऑर्डर पर लंबे समय से बनी खामोशी ने ग्रोथ को बाधित किया है और प्रॉफिट को भी प्रभावित किया है। एनटीओ 3.0 (NTO 3.0) 1 फरवरी, 2023 से लागू कर दिया गया है। प्रभावी तरीके से कार्यान्वयन के बाद हम रेवेन्यू में बहुत अच्छी ग्रोथ की उम्मीद करते हैं। हम अपनी ऊर्जा को लगातार भविष्य के लिए तैयार करने वाले पोर्टफोलियो के निर्माण पर केंद्रित करेंगे, ताकि अवसरों को भुनाया जा सके, क्योंकि मार्केट सेंटीमेंट्स में सुधार हुआ है।

 


टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

19 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago