होम / टीवी / न्यूज चैनल्स की रेटिंग जारी होने पर टाइम्स नेटवर्क के MD एमके आनंद ने कही ये बात
न्यूज चैनल्स की रेटिंग जारी होने पर टाइम्स नेटवर्क के MD एमके आनंद ने कही ये बात
‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया ने एक साल से ज्यादा समय के बाद गुरुवार को फिर से न्यूज रेटिंग्स जारी कर दी हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया ने एक साल से ज्यादा समय के बाद गुरुवार को फिर से न्यूज रेटिंग्स जारी कर दी हैं। न्यूज रेटिंग्स को जारी किए जाने के बाद, टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के एमडी व सीईओ एमके आनंद ने कहा, ‘कंज्यूमर की बदलती प्राथमिकताओं को बनाए रखने के ‘टाइम्स नाउ’ के प्रयासों का दर्शकों ने समर्थन किया है। आनंद ने कहा कि 2020 में जब रेटिंग को निलंबित किया गया था, उस समय के प्रदर्शन की तुलना में टाइम्स नाउ ने अब रीच और टाइम स्पेंड में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की है और इसकी ग्रॉस रेटिंग में भी 20% की वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा, ‘पिछले दो साल बेहद कठिन रहे हैं। महामारी ने दुनिया को ही बदल कर रख दिया है। लोगों की जिंदगी बदल गई है। महामारी ने सभी तरह की कैटेगरी वाले कंज्यूमर के व्यवहार को नाटकीय रूप से बदलकर रख दिया है, फिर चाहे वह फूड, फैशन, हॉलीडेज, एंटरटेनमेंट या न्यूज देखने वाले ही कंज्यूमर ही क्यों न हों। रेटिंग सिस्टम में कथित हेराफेरी का पता चलने से दर्शकों की भावनाओं पर असर पड़ने के साथ ही न्यूज इंडस्ट्री को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर, तारीख नजदीक आने पर घबराहट थी कि न्यूज कंजप्शन कितना बदल गया होगा और इसका हमारे शेयरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल हमें यह जानकर खुशी है कि कंज्यूमर की बदलती प्राथमिकताओं के साथ तालमेल बिठाने के हमारे प्रयासों को दर्शकों ने कबूल किया है। 2020 में जब रेटिंग को निलंबित कर दिया गया था, उस समय के प्रदर्शन की तुलना में, टाइम्स नाउ ने रीच और टाइम स्पेंड में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है और हमारी ग्रॉस रेटिंग में 20% की वृद्धि हुई है।’
उन्होंने कहा, ‘नए सिरे से न्यूज को लेकर कंज्यूमर की जो तड़प है, उसे लेकर टाइम्स नाउ एक सही लीडर के तौर पर चमका है। यूनिवर्सल टीजी 2+ (Universal TG of 2+) में हमारी पहुंच बढ़ी है, जो एक अच्छे प्लेयर होने का सूचक है। इसके अलावा, हम प्राइम टाइम में पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुए हैं और 15-60 साल के टार्गेट ग्रुप के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
आनंद ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि शीर्ष तीन एचएनसी (HNCs) में से दो नॉन-लीगेसी प्लेयर्स हैं, जोकि एक संकेत है कि हिंदी न्यूज दर्शक अब बदलाव चाहते हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा, ‘हिंदी एक महत्वपूर्ण स्पेस है, जिस पर अब हमारी भी नजर है और इस स्पेस की रैंकिंग में बदलाव देखकर हम खुश हैं। हम नए लीडर के तौप पर ‘टीवी9 भारतवर्ष’ का स्वागत करते हैं। टॉप के तीन एचएनसी (HNCs) में से दो नॉन-लीगेसी प्लेयर्स का होना इस बात का संकेत हैं कि हिंदी न्यूज के दर्शक अब बदलाव चाहते हैं। हमारा पूरा फोकस अब टाइम्स नाउ नवभारत को जल्द से जल्द टॉप चैनल्स की लिस्ट में लाने पर है।’
टैग्स न्यूज चैनल्स रेटिंग्स बार्क इंडिया टाइम्स नेटवर्क एमके आनंद बार्क ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल टीवी रेटिंग्स न्यूज रेटिंग्स