होम / टीवी / 'Viacom18 Sports' जल्द लॉन्च करेगा दो नए स्पोर्ट्स चैनल
'Viacom18 Sports' जल्द लॉन्च करेगा दो नए स्पोर्ट्स चैनल
'वायकॉम18 स्पोर्ट्स' (Viacom18 Sports) 1 नवंबर, 2023 से दो और स्पोर्ट्स चैनल्स 'स्पोर्ट्स18 - 2' और 'स्पोर्ट्स18 - 3' लॉन्च करने की योजना बना रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
'वायकॉम18 स्पोर्ट्स' (Viacom18 Sports) 1 नवंबर, 2023 से दो और स्पोर्ट्स चैनल्स 'स्पोर्ट्स18 - 2' और 'स्पोर्ट्स18 - 3' लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
ब्रॉडकास्टर की डिस्ट्रीब्यूशन इकाई 'इंडियाकास्ट' ने नए लॉन्च किए जाने वाले चैनलों के लिए डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म (DOPs) के लिए एक प्रमोशन योजना की घोषणा की है, जो 1 नवंबर, 2023 से शुरू होगी और 31 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी।
डिस्ट्रीब्यूशन इकाई ने कहा कि टीवी18 ब्रॉडकास्ट के पास नए लॉन्च किए जाने वाले चैनलों के लिए एक प्रचार योजना होगी, जिसके मुताबिक, प्रचार योजना अवधि के दौरान नए स्पोर्ट्स चैनल्स की सदस्यता शुल्क को माफ कर दिया जाएगा।
इन अतिरिक्त सुविधाओं के साथ 'वायकॉम18 स्पोर्ट्स' के पास अब चार स्पोर्ट्स चैनल होंगे।
टैग्स वायकॉम18 स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स 18 -2 स्पोर्ट्स 18 -3