होम / टीवी / Viacom18 लाएगा नया चैनल, एक अप्रैल से होगा लॉन्च

Viacom18 लाएगा नया चैनल, एक अप्रैल से होगा लॉन्च

वायकॉम18 मीडिया (Viacom18 Media) ने अब अपना एक और चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

हिंदी मूवीज मार्केट में अब एक और नया चैनल दस्तक देने जा रहा है। दरअसल, वायकॉम18 मीडिया (Viacom18 Media) ने अब अपना एक और नया चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है। इस चैनल का नाम ‘कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड’ (COLORS Cineplex Bollywood) होगा।

बताया जा रहा कि यह चैनल 1 अप्रैल, 2021 से तमाम बड़े प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा, जिस पर बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों का प्रसारण होगा।

मुंबई और दिल्ली जैसी मेट्रो सिटीज के दर्शकों के साथ-साथ यह चैनल पूरे महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के हिंदी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। ‘कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड’ का उद्देश्य विभिन्न जॉनर्स के टाइटल्स के साथ बॉलीवुड फिल्म प्रेमियों का मनोरंजन करना और उन्हें अपने साथ जोड़े रखना है।

जैसा कि चैनल की ब्रैंड टैगलाइन है- 'हिट है!' इसी के अनुरूप, चैनल 80 के दशक की हिट फिल्में जैसे- ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘कालिया’, ‘नमक हलाल’ और 90 के दशक की हिट फिल्में, जैसे- ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘जीत’, ‘दिल’, ‘कच्चे धागे’ आदि का प्रसारण करेगा। इसके अलावा सुपर डुपर हिट फिल्में, जैसे- गोलमाल, दबंग, हेराफेरी आदि के अलावा लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर्स जैसे- ‘छलांग’, ‘पद्मावत’, ‘स्टूडेंट स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘अंधाधुन’ आदि का प्रसारण करेगा। इस प्रकार चैनल के पास हर उम्र के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिससे वह उनका दिल जीतने को तैयार है।  

 

 

 


टैग्स चैनल नया चैनल हिंदी मूवीज मार्केट वायकॉम18 मीडिया कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago