होम / टीवी / TV9 न्यूज नेटवर्क ने अपनी मैनेजमेंट टीम को कुछ यूं दी मजबूती

TV9 न्यूज नेटवर्क ने अपनी मैनेजमेंट टीम को कुछ यूं दी मजबूती

देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 न्यूज नेटवर्क’ (TV9 News Network) ने अपनी मैनेजमेंट टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए कुछ फेरबदल किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 न्यूज नेटवर्क’ (TV9 News Network) ने अपनी मैनेजमेंट टीम को मजबूती प्रदान के लिए कुछ फेरबदल किए हैं। दरअसल, नेटवर्क ने प्रेजिडेंट विक्रम. के (Vikram K) को सीओओ (साउथ) के पद पर प्रमोट किया है। वह ग्रुप के फ्लैगशिप चैनल ‘टीवी9 तेलुगू’ (TV9 Telugu) और ‘टीवी9 कन्नड़’ (TV9 Kannada) की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा ‘नेटवर्क18’ (Network18) छोड़कर आए अमित त्रिपाठी ने यहां बतौर चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जॉइन किया है। उनके पास पूरे नेटवर्क के रेवेन्यू को बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।  

‘टीवी9 नेटवर्क’ के सीईओ बरुण दास का कहना है, ‘मैं विक्रम को उनके प्रमोशन के लिए बधाई देता हूं। उन्हें मीडिया का काफी अनुभव है और अब उनके कंधों पर और बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं अमित को भी मीडिया का काफी अनुभव है और वह दो दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। मैं टीवी9 परिवार में अमित का स्वागत करता हूं।’

अपने प्रमोशन के बारे में विक्रम. के का कहना है, ‘टीवी9 के साथ मेरा सफर काफी अच्छा रहा है। मैं इस ग्रुप के साथ करीब 16 वर्षों से जुड़ा हुआ हूं। हम इस ग्रुप को और आगे ले जाना चाहते हैं। मुझे जो नई जिम्मेदारी दी गई है, उसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं सीईओ बरुण दास और ग्रुप की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।’


टैग्स बरुण दास टीवी9 नेटवर्क अमित त्रिपाठी विक्रम के
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

14 hours ago