होम / टीवी / जब जेएनयू के छात्रों को चैनल की रिपोर्टर ने बोला, 'फाड़ कर रख देंगे'

जब जेएनयू के छात्रों को चैनल की रिपोर्टर ने बोला, 'फाड़ कर रख देंगे'

जेएनयू में बढ़ी हुई फीस और अन्य मांगों को लेकर जेएनयू के छात्रों ने संसद तक किया था प्रोटेस्ट मार्च

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जेएनयू में बढ़ी हुई फीस और अन्य मांगों को लेकर जेएनयू के छात्रों ने संसद तक प्रोटेस्ट मार्च किया और उसके बाद जो पुलिस लाठीचार्ज हुआ, उसको लेकर तमाम तरह की सोशल मीडिया पोस्ट, विडियोज और मीडिया रिपोर्ट्स आप सबने देखी होंगी। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है एक ऐसे विडियो की, जिसमें जेएनयू के छात्रों से घिरी एक टीवी रिपोर्टर गुस्से में कह रही है, 'फाड़ के रख देंगे, बदतमीजी मत करना'।

‘जी न्यूज’ की दो रिपोर्टर जब जेएनयू पहुंची थीं, तब एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तमाम लोगों ने इस बात पर सवाल उठाए थे कि ‘जी न्यूज’ की दुश्मनी उन महिला रिपोर्टरों से निकालने की क्या जरूरत थी। जेएनयू के छात्रों को महिलाओं से सभ्य तरीके से व्यवहार करना चाहिए था लेकिन अब ऐसा ही वाकया जेएनयू के बाहर दिल्ली की सड़कों पर जेएनयू के प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हुआ तो मामला उलट गया। इस बार ‘जी न्यूज’ के बजाय ‘सुदर्शन चैनल’ की रिपोर्टर थीं, नाम था आंचल यादव। बैटलफील्ड भी बदल गया था, वह जेएनयू केंपस नहीं था, बल्कि लुटियन जोन की दिल्ली की सड़कें थीं।

जब बाकी रिपोर्टर्स की तरह आंचल यादव भी जेएनयू प्रोटेस्ट के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच वॉक थ्रू करने लगीं,  बाइट्स लेने लगी तो जेएनयू के छात्रों ने ‘जी न्यूज’ वाला ‘फार्मूला’ आंचल यादव पर भी आजमाया लेकिन वह भूल गए कि वो‌ चारों तरफ से पुलिस के जवानों से घिरे हैं और वह जेएनयू केंपस में भी नहीं हैं। इस दौरान आंचल यादव ने वह किया, जिसकी उम्मीद नहीं थी।  जब एक छात्र ने आंचल को बुरी तरह से झटका तो वह एकदम आपा खो बैठी और ऑन कैमरा बोली, ‘'फाड़ के रख देंगे, बदतमीजी मत करना, हम सुदर्शन न्यूज के हैं।‘

इसके बाद ‘सुदर्शन न्यूज’ ने यह क्लिप निकालकर बाकायदा एक शो बना डाला,‌ इसका नाम रखा 'पंगा मत लेना, यह सुदर्शन न्यूज है'। ‘सुदर्शन न्यूज’ के सर्वेसर्वा सुरेश चाह्वाणके ने यह विडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, ‘सुदर्शन के शेरनी की दहाड़ से #JNU के बदमाशों का क्या हुआ देखिये। पंगा मत लेना, सुदर्शन है।‘ इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आंचल यादव ने दिखा, 'आपके नेतृत्व में ये दहाड़ हमेशा बरकरार रहेगी सर। इन देशद्रोहियों को इन्हीं की भाषा में जवाब देना जरूरी था।


टैग्स धमकी विरोध प्रदर्शन सुदर्शन न्यूज जेएनयू फीस वृद्धि आंचल यादव
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

18 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago