होम / टीवी / युवा पत्रकार प्रिया सिंह सोमवंशी ने ‘जी मीडिया’ में अपनी पारी को दिया विराम

युवा पत्रकार प्रिया सिंह सोमवंशी ने ‘जी मीडिया’ में अपनी पारी को दिया विराम

युवा पत्रकार प्रिया सिंह सोमवंशी ने ‘जी मीडिया’ को अलविदा कह दिया है। वह करीब एक साल से ‘जी हिन्दुस्तान’ चैनल में बतौर न्यूज एंकर/प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार प्रिया सिंह सोमवंशी ने ‘जी मीडिया’ (ZEE MEDIA) को अलविदा कह दिया है। वह करीब एक साल से ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) चैनल में बतौर न्यूज एंकर/प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। फिलहाल वह यहां नोटिस पीरियड पर हैं। खबर है कि वह जल्द ही एक न्यूज चैनल से अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। हालांकि, वह किस चैनल को जॉइन करने जा रही हैं, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

प्रिया सिंह सोमवंशी को कई मीडिया संस्थानों में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘मध्य प्रदेश, दूरदर्शन’ के साथ की थी। यहां वह ‘गुड मॉर्निंग मध्य प्रदेश’ शो होस्ट करती थीं।

इसके बाद उन्होंने करीब दो साल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में अपनी जिम्मेदारी निभाई। फिर वह ‘इंडिया न्यूज’ (India News) से जुड़ गईं। हालांकि, यहां उनकी पारी संक्षिप्त ही रही। एक साल से भी कम समय यहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वह ‘जी हिन्दुस्तान’ आ गई थीं।

प्रिया सिंह सोमवंशी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने ‘माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी‘, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय’ से हिंदी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रिया सिंह सोमवंशी को उनके नए सफर के लिए अग्रिम बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं।


टैग्स जी मीडिया इस्तीफा न्यूज एंकर प्रिया सिंह सोमवंशी
सम्बंधित खबरें

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

22 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

22 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

22 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago