होम / टीवी / टीवी पत्रकार श्वेता राय ने नए साल पर तलाशी नई मंजिल

टीवी पत्रकार श्वेता राय ने नए साल पर तलाशी नई मंजिल

इससे पहले श्वेता राय हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। पूर्व में वह करीब छह साल तक हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

टीवी पत्रकार श्वेता राय ने नए साल पर मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने जल्द ही लॉन्च होने वाले चैनल ‘विस्तार न्यूज’ (VISTAAR NEWS) में जॉइन किया है। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय श्वेता राय ने अपनी नई पारी के बारे में ‘एक्स’ (X) पर भी जानकारी शेयर की है।

खबर है कि ‘एबीपी न्यूज’ में करीब 21 साल तक अपनी भूमिका निभा चुके ब्रजेश राजपूत और ‘एबीपी न्यूज‘ के लोकप्रिय शो 'जनता जिंदाबाद' के एंकर रहे ज्ञानेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जल्द ही यह चैनल लॉन्च होने जा रहा है।  फिलहाल दिल्ली, भोपाल और रायपुर में टीम गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। तमाम जाने-माने चेहरे इसमें शामिल हो चुके हैं और कुछ जल्द ही होने वाले हैं।

बता दें कि इससे पहले श्वेता राय हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। इसके अलावा पूर्व में वह करीब छह साल तक हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

एबीपी न्यूज के छह साल के सफर में श्वेता ने 'भारत की बात', 'ऑटो राजा', 'दिल्ली का बॉस कौन' और 'जनता जिंदाबाद' जैसे सफल शो बनाए। समाचार4मीडिया की ओर से श्वेता राय को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग भारत24 श्वेता राय विस्तार न्यूज
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

10 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago