होम / टीवी / अब इस चैनल पर दिखाई देंगी पत्रकार श्वेता भट्टाचार्य
अब इस चैनल पर दिखाई देंगी पत्रकार श्वेता भट्टाचार्य
सक्रिय पत्रकारिता से करीब डेढ़ साल दूर रहने के बाद श्वेता भट्टाचार्य ने इसी साल ‘सूर्या समाचार’ जॉइन किया था, पर ज्यादा लंबी नहीं चली थी ये पारी
पंकज शर्मा 6 years ago
सीनियर न्यूज एंकर श्वेता भट्टाचार्य के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ महीने पहले ‘सूर्या समाचार’ से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अब जल्द लॉन्च होने वाले नेशनल चैनल ‘R9TV’ का दामन थाम लिया है। बता दें कि सक्रिय पत्रकारिता से करीब डेढ़ साल दूर रहने के बाद श्वेता भट्टाचार्य ने इसी साल फरवरी में मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी करते हुए ‘सूर्या समाचार’ चैनल में पुण्य प्रसून बाजपेयी की टीम जॉइन की थी।
सूर्या समाचार में वह 7 बजे का प्राइम टाइम ‘युवा’ कार्यक्रम होस्ट करती थीं। बाद में पुण्य प्रसून बाजपेयी की चैनल से विदाई के बाद इस प्रोग्राम का नाम बदलकर ‘बेबाक बहस’ कर दिया गया था। हालांकि सूर्या समाचार के साथ श्वेता भट्टाचार्य का यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था। R9TV जॉइन करने से पहले माना यह भी जा रहा था कि वो R.भारत या TV9 से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी।
श्वेता ने ‘ईटीवी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहां से उन्होंने ‘फोकस टीवी’ का रुख कर लिया था और हर जगह वो प्राइम टाइम फेस रहीं हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब आठ साल लंबी अपनी पारी में श्वेता भट्टाचार्य ने कई डिबेट शो व आउटडोर शूट किए हैं। माना जा रहा है कि R9TV में भी वह प्राइम टाइम का फेस होंगी और अपनी धारधार डिबेट के साथ स्क्रीन पर वापसी करेंगी।
श्वेता भट्टाचार्य ने R9TV से मीडिया में वापसी की बात अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। श्वेता भट्टाचार्य के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
जल्द.... आप सबके बीच. pic.twitter.com/05PJMliEJl
— Shweta Bhattacharya (@spbhattacharya) August 2, 2019
टैग्स सूर्या समाचार श्वेता भट्टाचार्य