होम / टीवी / ‘जी मीडिया’ को अलविदा कहकर TV पत्रकार संजय गोदियाल ने तलाशी नई मंजिल

‘जी मीडिया’ को अलविदा कहकर TV पत्रकार संजय गोदियाल ने तलाशी नई मंजिल

उन्होंने करीब एक महीने पहले ही ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) चैनल में बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

टीवी पत्रकार संजय गोदियाल ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) चैनल में बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर जॉइन किया था। संजय गोदियाल ने अब अपने नए सफर की शुरुआत हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) से की है। उन्होंने यहां पर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के रूप में जॉइन किया है।

बता दें कि ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले संजय गोदियाल पांच साल से ज्यादा समय से हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) के साथ जुड़े हुए थे और वहां पर एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मूल रूप से उत्तराखंड में पौड़ी के रहने वाले संजय गोदियाल को मीडिया में काम करने का डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह करीब ढाई साल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) और करीब सात साल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के साथ भी काम कर चुके हैं।

मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक रीजनल चैनल ‘पंजाब टुडे’ (Punjab Today) के साथ की थी। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो संजय गोदियाल ने हरियाणा के हिसार में स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी’ से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से संजय गोदियाल को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी हिन्दुस्तान इस्तीफा टीवी9 भारतवर्ष नई पारी नियुक्ति रिजाइन अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग संजय गोदियाल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago