होम / टीवी / ABP न्यूज में हुई वरिष्ठ पत्रकार की एंट्री, मिली ये जिम्मेदारी

ABP न्यूज में हुई वरिष्ठ पत्रकार की एंट्री, मिली ये जिम्मेदारी

नई नियुक्ति के बारे में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे ने एक आंतरिक मेल भी जारी किया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार संजय बरागटा ने अब ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें यहां पर इनपुट हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय बरागटा की नियुक्ति के बारे में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे ने एक आंतरिक मेल भी जारी किया है। इस मेल में कहा गया है कि अपनी नई भूमिका में संजय डायरेक्टर ऑफ न्यूज को रिपोर्ट करेंगे। न्यूज जुटाने के साथ उनका प्रमुख काम आने वाले समय में इंटीग्रेटिड न्यूजरूम को तैयार करने का भी होगा।    

गौरतलब है कि संजय बरागटा ने वर्ष 1991 में शिमला के गवर्नमेंट कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री भी हासिल की है। 

संजय बरागटा को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह ‘बीबीसी न्यूज’,  ’सहारा समय’,  ’इंडिया टीवी’ और ’टीवी टुडे नेटवर्क’ जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज को जॉइन करने से पहले वह ‘जी मीडिया’ के साथ काम कर रहे थे, जहां उन्हें नोएडा में इंटिग्रेटेड मल्टीमीडिया न्यूजरूम (Integrated Multimedia Newsroom) का एडिटर बनाया गया था। यहां उन्होंने करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी को निभाया था। इसी साल अप्रैल में उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था।
 


टैग्स एबीपी न्यूज अविनाश पांडे संजय बरागटा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

21 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago