होम / टीवी / ‘जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड’ से संदीप श्रीवास्तव हुए अलग, जॉइन किया अब ये चैनल
‘जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड’ से संदीप श्रीवास्तव हुए अलग, जॉइन किया अब ये चैनल
‘जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड’ (ZEE UTTAR PRADESH-UTTARAKHAND) से खबर है कि यहां संदीप श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जी मीडिया (ZEE MEDIA) के रीजनल न्यूज चैनल ‘जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड’ (ZEE UTTAR PRADESH-UTTARAKHAND) से खबर है कि यहां संदीप श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अब ‘न्यूज नेशन’ (NEWS NATION) जॉइन किया है और आउटपुट टीम का हिस्सा बने हैं। संदीप ने जी मीडिया (ZEE MEDIA) में करीब 10 महीने बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर (ASSOCIATE PRODUCER) काम किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान करीब 3 महीने न्यूज रिपोर्टिंग (NEWS REPORTING) भी की।
जी मीडिया (ZEE MEDIA) से पहले संदीप ने करीब साढ़े तीन साल हैदराबाद से संचालित ‘ईटीवी भारत’ (ETV BHARAT) में बतौर कंटेंट एडिटर काम किया। यहां उन्होंने हिंदी के सभी 10 चैनल में न्यूज एंकरिंग भी की। साथ ही प्रयागराज और लखनऊ में कुछ खबरें कवर कर रिपोर्टिंग भी की। ईटीवी भारत (ETV BHARAT) से पहले संदीप लखनऊ से संचालित होने वाले न्यूज चैनल ‘लाइव टुडे’ (LIVE TODAY) में थे। यहां न्यूज एंकर (NEWS ANCHOR) के तौर पर कार्य करते हुए उन्होंने अपने गृह प्रदेश में खास पहचान बनाई।
करीब 15 साल से पत्रकारिता जगत में सक्रिय और प्रयागराज के रहने वाले संदीप राजनीति शास्त्र और इतिहास में स्नातक होने के साथ ही जनसंचार में परास्नातक हैं। वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में साल 2004-07 और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल (नोएडा कैंपस) में साल 2007-09 बैच के छात्र रह चुके हैं।
संदीप ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी 100 (TV 100) और ‘न्यूज 24’ (NEWS 24) इंटर्नशिप (INTERNSHIP) से की थी। इन्होंने साल 2009-10 में दिल्ली से संचालित चैनल ‘ए2जेड न्यूज’ (A2Z NEWS) में जूनियर रिपोर्टर (JUNIOR REPORTER) के तौर पर काम करते हुए अपनी विशेष पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने ‘जीएनएन न्यूज’ (GNN NEWS) में न्यूज एंकर (NEWS ANCHOR) और 4 ‘रियल न्यूज’ (4 REAL NEWS) में संवाददाता (CORRESPONDENT) के तौर पर कार्य किया।
साल 2015- 17 के दौरान संदीप ने जयपुर में राजस्थान पत्रिका ग्रुप के साथ भी काम किया। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वेंचर (rajsthanpatrika.com) में काम करने के साथ ही रीजनल न्यूज चैनल पत्रिका टीवी (PATRIKA TV) की लॉन्चिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो पत्रिका टीवी की लॉन्चिंग टीम के सदस्य रहे और कई न्यूज बुलेटिन की एंकरिंग की।
इसके अलावा संदीप ने पाक्षिक मैगजीन लोकायत (LOKAYAT) में सब एडिटर (SUB EDITOR) और प्रथम प्रवक्ता में स्वतंत्र संवाददाता (FREELANCE CORRESPONDENT) के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं । संदीप को अध्यापन (TEACHING) का भी अनुभव है। इन्होंने साल 2013-14 के दौरान करीब डेढ़ साल प्रताप यूनिवर्सिटी जयपुर (PRATAP UNIVERSITY JAIPUR ) के मॉस कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म विभाग (MASS COMMUNICATION AND JOURNALISM DEPARTMENT) में टीचिंग एसोसिएट (TEACHING ASSOCIATE) के तौर पर भी काम किया है।
टैग्स पत्रकार चैनल टीवी न्यूज नेशन संदीप श्रीवास्तव