होम / टीवी / 'Times Now' ने पद्मजा जोशी की जगह प्रणेश कुमार रॉय को सौंपी 'India Upfront' की कमान

'Times Now' ने पद्मजा जोशी की जगह प्रणेश कुमार रॉय को सौंपी 'India Upfront' की कमान

प्रणेश कुमार रॉय वर्तमान में इस चैनल में आउटपुट में को-इंचार्ज के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वह इस चैनल के साथ सात साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) ने पद्मजा जोशी की जगह रात आठ बजे के प्राइम टाइम बुलेटिन ‘इंडिया अपफ्रंट’ (India Upfront) की कमान अब यहीं डेस्क पर कार्यरत युवा टीवी पत्रकार प्रणेश कुमार रॉय को सौंपी है। प्रणेश कुमार रॉय ने 24 जून यानी सोमवार से इस शो को होस्ट करना शुरू भी कर दिया है।

बता दें कि पहले यह बुलेटिन वरिष्ठ पत्रकार और चैनल की सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी होस्ट करती थीं, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले यह शो सीनियर टीवी जर्नलिस्ट और वर्तमान में ‘नेटवर्क18’ (Network18) में कंसल्टिंग एडिटर राहुल शिवशंकर होस्ट करते थे।

वहीं, प्रणेश कुमार राय की बात करें तो वर्तमान में वह आउटपुट में को-इंचार्ज के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वह इस चैनल के साथ सात साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं और यहां सीनियर एडिटर व एंकर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इससे पहले वह आईटीवी नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) में एंकर व डिप्टी न्यूज एडिटर रह चुके हैं। इसके अलावा वह ‘डीडी न्यूज’ (DD News) और ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (All India Radio) में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

प्रणेश कुमार रॉय को इंडस्ट्री में काम करने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है। अब तक इस बुलेटिन को काफी सीनियर जर्नलिस्ट होस्ट कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चैनल ने स्ट्रैटेजिक कदम के तहत किसी अनुभवी एंकर की जगह युवा चेहरे पर अधिक भरोसा जताते हुए आउटपुट में डेस्क पर अपनी भूमिका निभा रहे 34 वर्षीय प्रणेश कुमार रॉय को इस बुलेटिन की कमान सौंपी है।

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि टाइम्स नाउ व टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने चैनल की कमान काफी मजबूती से संभाली हुई है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर उनकी अच्छी पकड़ है। वह चैनल पर रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो ‘The News Hour’ होस्ट करती हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह नाविका कुमार के नेतृत्व कौशल का ही कमाल है कि न्यूजरूम में स्थिरता बनी हुई है और यहां नौकरी छोड़ने की दर काफी कम है। उन्होंने अपनी टीम को मजबूती से बांधे रखा है। 


टैग्स टाइम्स नाउ प्रणेश कुमार रॉय मेघा डेका Meghna déka
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago