होम / टीवी / ‘एबीपी न्यूज’में पिंकी राजपुरोहित की वापसी

‘एबीपी न्यूज’में पिंकी राजपुरोहित की वापसी

इससे पहले वह करीब ढाई साल से ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में अपनी भूमिका निभा रही थीं, जहां से उन्होंने अपनी पारी को विराम दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

दक्षिण भारत में अपनी खास पहचान बना चुकीं लोकप्रिय टीवी पत्रकार पिंकी राजपुरोहित ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) के साथ अपनी करीब ढाई साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। यहां स्पेशल करेसपॉन्डेंट के तौर पर वह दक्षिण भारत की प्रभारी के रूप में काम कर रही थीं।

विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक उन्होंने एक बार फिर ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News)  जॉइन कर लिया है। ‘एबीपी न्यूज’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी है। इससे पहले पिंकी करीब सात साल तक ‘एबीपी न्यूज’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।

पिंकी राजपुरोहित ने दक्षिण भारत की रिपोर्टिंग के साथ-साथ देशभर में हुए चुनावों, रक्षा क्षेत्र और अंतरिक्ष पत्रकारिता में भी अपनी मजबूत पकड़ और पहचान बनाई है। मूल रूप से राजस्थान के सिरोही जिले से ताल्लुक रखने वाली पिंकी राजपुरोहित को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ और ‘एबीपी न्यूज’ से पहले उन्होंने वह ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) और ‘एएनआई’ (ANI) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ भी काम किया है। 

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पिंकी ने अपनी ग्रेजुएशन चेन्नई से की है। चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 से जुड़ी उनकी कवरेज काफी चर्चित रही और इसे काफी सराहना मिली थी। समाचार4मीडिया की ओर से पिंकी राजपुरोहित को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

13 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

20 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

13 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

20 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

20 hours ago