होम / टीवी / टीवी एंकर नैना यादव ने इस न्यूज चैनल के साथ किया नए सफर का आगाज

टीवी एंकर नैना यादव ने इस न्यूज चैनल के साथ किया नए सफर का आगाज

टीवी एंकर नैना यादव ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन‘ (News Nation) को अलविदा कह दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

टीवी एंकर नैना यादव ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन‘ (News Nation) को अलविदा कह दिया है। वह करीब ढाई साल से इस चैनल के साथ जुड़ी हुई थीं और बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।  

नैना यादव ने अब पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ (Times Now Navbharat HD) के साथ की है। उन्होंने बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट/एंकर यहां जॉइन किया है। इस भूमिका में उनके ऊपर एंकरिंग के साथ चैनल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होंगी। 

बता दें कि नैना यादव इसके पहले ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से नाता तोड़कर ‘न्यूज नेशन’ चैनल में आई थीं। मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली नैना यादव को एंकरिंग का काफी अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2007 से मीडिया में एंकरिंग की शुरुआत की थी।

पूर्व में वह btv news, जी24 घंटे छत्तीसगढ़,  बंसल न्यूज (मप्र-छत्तीसगढ़), न्यूज़18इंडिया (IBN7) जैसे मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता के अलावा नैना यादव सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं और ‘Koshish-एक बदलाव की' संस्था की डायरेक्टर भी हैं। यह संस्था समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो नैना यादव ने ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय’, भोपाल से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से नैना यादव को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ नैना यादव न्यूज नेशन टाइम्स नाउ नवभारत एचडी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

40 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago