होम / टीवी / ‘Times Network’ को अलविदा कहकर टीवी एंकर नैना यादव ने तलाशी नई मंजिल
‘Times Network’ को अलविदा कहकर टीवी एंकर नैना यादव ने तलाशी नई मंजिल
टीवी एंकर नैना यादव ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ (Times Now Navbharat HD) में अपनी करीब एक साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
टीवी एंकर नैना यादव ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ (Times Now Navbharat HD) में अपनी करीब एक साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वह इस चैनल की शुरुआत से ही इससे जुड़ी हुई थीं। यहां उन्होंने बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट/एंकर जॉइन किया था। इस भूमिका में उनके ऊपर एंकरिंग के साथ चैनल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं।
नैना यादव ने अब मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत जाने-माने पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रहे हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ की है। उन्होंने यहां पर एडिटर कम एंकर जॉइन किया है। चैनल में वह मैनेजमेंट और जगदीश चंद्रा की कोर टीम का हिस्सा हैं।
बता दें कि जाने-माने पत्रकार और ‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ (ETV News Network) व ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल क्लस्टर के पूर्व सीईओ जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में ‘भारत24’ (BHARAT 24) नाम से मार्केट में नया हिंदी न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-62 से शुरू होने जा रहे इस चैनल की आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग 15 अगस्त को की जाएगी।
गौरतलब है कि नैना यादव ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ से पहले करीब ढाई साल तक ‘न्यूज नेशन‘ (News Nation) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वह ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से नाता तोड़कर ‘न्यूज नेशन’ चैनल में आई थीं।
मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली नैना यादव को एंकरिंग का काफी अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2007 से मीडिया में एंकरिंग की शुरुआत की थी। पूर्व में वह btv news, जी24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज (मप्र-छत्तीसगढ़), न्यूज़18इंडिया (IBN7) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुकी हैं।
पत्रकारिता के अलावा नैना यादव सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं और ‘Koshish-एक बदलाव की' संस्था की डायरेक्टर भी हैं। यह संस्था समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो नैना यादव ने ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय’, भोपाल से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से नैना यादव को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ नैना यादव न्यूज एंकर टाइम्स नाउ नवभारत एचडी जगदीश चंद्रा भारत24