होम / टीवी / टीवी पत्रकार कुणाल सिंह ने अब इस चैनल संग शुरू किया नया सफर

टीवी पत्रकार कुणाल सिंह ने अब इस चैनल संग शुरू किया नया सफर

मीडिया के क्षेत्र में करीब 12 साल के करियर के दौरान कई मीडिया संस्थानों में जिम्मेदारी निभा चुके हैं कुणाल सिंह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टीवी पत्रकार कुणाल सिंह ने अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘India Ahead’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब डेढ़ साल से बतौर इनपुट एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कुणाल सिंह ने अपना नया सफर अब राज्य सभा टीवी (RSTV) के साथ शुरू किया है। यहां पर उन्हें सीनियर प्रड्यूसर (असाइनमेंट डेस्क) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुणाल सिंह को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 12 साल का अनुभव है और इस दौरान वह न्यूजएक्स, भास्कर न्यूज और आईबीएन7 (अब न्यूज18इंडिया) जैसे संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। कुणाल सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘डीडी न्यूज’ में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर की और इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में कई पॉलिटिकल-सोशल स्टोरी कवर कीं। इसके बाद जून 2007 में उन्होंने ‘आईबीएन7’ का दामन थाम लिया और छह साल से अधिक समय तक (अगस्त 2013 तक) यहां बतौर प्रड्यूसर अपनी भूमिका संभाली।

बाद में यहां से बाय बोलकर उन्होंने ‘भास्कर न्यूज’ (असाइनमेंट डेस्क) जॉइन कर लिया। कुछ समय बाद कुणाल सिंह ने यहां से भी अलविदा बोल दिया और ‘A1TV’, जयपुर में प्राइम टाइम शिफ्ट इंचार्ज के रूप में नई पारी शुरू कर दी। कुछ समय बाद यहां से बाय बोलकर उन्होंने ‘न्यूजएक्स’ में असाइमेंट डेस्क पर बतौर सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर अपने नए सफर की शुरुआत की और यहां एक साल से ज्यादा समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद फिर ‘India Ahead’  में इनपुट एडिटर के पद पर होते हुए अब राज्य सभा टीवी पहुंचे हैं।

कुणाल सिंह ने सत्यवती कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से ग्रेजुएशन करने के बाद भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया और फिर हरियाणा के हिसार में स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


टैग्स राज्य सभा टीवी कुणाल सिंह इंडिया अहेड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago