होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल की कश्ती पर सवार हुईं युवा पत्रकार दिव्या सिंह
अब इस न्यूज चैनल की कश्ती पर सवार हुईं युवा पत्रकार दिव्या सिंह
दिव्या सिंह इससे पहले ‘साधना न्यूज’ (Sadhna News) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा टीवी पत्रकार दिव्या सिंह ने हिंदी न्यूज चैनल ‘नेटवर्क10’ (Network10) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर बतौर न्यूज एंकर जॉइन किया है।
दिव्या सिंह इससे पहले ‘साधना न्यूज’ (Sadhna News) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली दिव्या सिंह को मीडिया में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है।
दिव्या सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘आर9’ (R9) चैनल से की थी। फिर वह ‘सूर्या समाचार’ (Surya Samachar) से जुड़ गई थीं।
इसके बाद वह ‘साधना न्यूज’ होते हुए अब ‘नेटवर्क10’ पहुंची हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिव्या सिंह ने दिल्ली में ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (NIMC) से ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से दिव्या सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स एंकर न्यूज एंकर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग दिव्या सिंह नेटवर्क10