होम / टीवी / ‘NDTV’ पर ‘NewsNight’ शो होस्ट करेंगी दीप्ति सचदेवा, प्रोमो जारी
‘NDTV’ पर ‘NewsNight’ शो होस्ट करेंगी दीप्ति सचदेवा, प्रोमो जारी
दीप्ति सचदेवा ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ से इस्तीफा देकर कुछ दिनों पहले ही ‘एनडीटीवी’ में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
जानी-मानी टीवी पत्रकार और न्यूज एंकर दीप्ति सचदेवा ‘एनडीटीवी’ (NDTV) पर ‘NewsNight’ शो को होस्ट करेंगी। 24 मार्च से रात दस बजे इसका प्रसारण किया जाएगा। ‘एनडीटीवी’ ने इस शो का प्रोमो भी जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि दीप्ति सचदेवा ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) से इस्तीफा देकर कुछ दिनों पहले ही ‘एनडीटीवी’ में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। ‘टाइम्स नाउ’ में वह शाम सात बजे ‘Nation Wants to Know’ शो होस्ट करती थीं।
‘एनडीटीवी’ समूह के साथ दीप्ति सचदेवा की यह दूसरी पारी है। पूर्व में वह करीब छह साल तक इस समूह का हिस्सा रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर ‘NewsNight’ शो का प्रोमो आप यहां देख सकते हैं।
Watch #NewsNight with @DeeptiSachdeva_ at 10 PM only on NDTV 24x7 and https://t.co/hMlRpgaRS6 pic.twitter.com/WfFfQf6t2O
— NDTV (@ndtv) March 20, 2025
टैग्स