होम / टीवी / पुण्य प्रसून का बदला सुर, दीपक चौरसिया ने कसा ये 'तंज'

पुण्य प्रसून का बदला सुर, दीपक चौरसिया ने कसा ये 'तंज'

मोदी विरोधी पत्रकारों की श्रेणी में गिने जाने वाले पुण्य प्रसून ने कल एक ट्वीट कर मोदी सरकार के फैसले को साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय बताया था। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को बधाई भी दी थी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सोमवार को अनुच्छेद 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले की सराहना करने के बाद वरिष्ठ टीवी पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी ने आज फिर मोदी सरकार को घेरा है। बता दें, कि मोदी विरोधी पत्रकारों की श्रेणी में गिने जाने वाले पुण्य प्रसून ने कल एक ट्वीट कर मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले को साहसिक और एतिहासिक निर्णय बताया था। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को बधाई भी दी थी।

लेकिन, आज पुण्य प्रसून बाजपेयी के दूसरे ट्वीट का सुर कुछ बदला सा है। अब उन्होंने ट्वीट कर सरकार के इस एक्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा है, डायल किये गये नंबर पर इस समय इन-कमिंग कॉल की सुविधा नहीं है... कश्मीर के हर मोबाइल पर डॉयल करने पर यही रिकॉर्डेड जवाब आ रहा है...और न्यूज चैनल से जो जानकारी मिल रही है, उसमें दिल्ली के 'दो नायकों' की गाथा है... जी, कश्मीर पर निर्णय का पहला शिकार लोकतंत्र हो गया...

पुण्य प्रसून के इस ट्वीट पर वरिष्ठ टीवी पत्रकार और न्यूज नेशन के प्राइम टाइम शो 'खोज खबर' के एंकर दीपक चौरसिया ने तंज करते हुए लिखा है कि कल तो आप निर्णय की तारीफ कर रहे थे, आज क्या हो गया?


टैग्स पुण्य प्रसून बाजपेयी पीएम नरेंद्र मोदी दीपक चौरसिया धारा 370
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago